रंधीर वर्मा अंडर 19 वनडे ट्रॉफी के लिए खिलाड़ी चयनित

Updated at : 26 Mar 2026 10:16 PM (IST)
विज्ञापन
रंधीर वर्मा अंडर 19 वनडे ट्रॉफी के लिए खिलाड़ी चयनित

संघ के अध्यक्ष बाबूलाल शौर्य ने टीम को शुभकामनाएं दी

विज्ञापन

खगड़िया. जिला क्रिकेट संघ के सचिव देवराज कुमार ने बताया कि बीसीए रंधीर वर्मा अंडर 19 वनडे ट्रॉफी 2026 के लिए टीम की घोषणा कर दी गई है. अमन कुमार को कप्तान, दीपक कुमार को उपकप्तान बनाया गया है. टीम में विकेटकीपर उत्कर्ष आनंद, अनिकेत कुमार, विनायक कुमार, संजोग कुमार, प्रिंस कुमार रोहित, प्रिंस कुमार बबलू, मो. सारिक, आयुष राज, आदित्य सिंह, विकास कुमार, सौरव कुमार, यश प्रताप, अंकुश राज, राज कुमार, ऋतु राज, फुलेशनन्द गुप्ता, विद्यानंद कुमार खिलाड़ियों का चयन किया गया. टूर्नामेंट में खगड़िया की टीम का पहला मुकाबला 29 मार्च बेगूसराय में सुपौल जिला के खिलाफ खेलेगी. दूसरा मैच 3 अप्रैल को बेगूसराय से खगड़िया, तीसरा मुकाबला 6 अप्रैल को समस्तीपुर के साथ अंतिम लीग मैच 8 अप्रैल को सहरसा जिला के विरुद्ध खेला जाएगा. टीम के कोच करमवीर कुमार को जिम्मेदारी दी गई है. वहीं संघ के अध्यक्ष बाबूलाल शौर्य ने टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी पूरी मेहनत और अनुशासन के साथ खेलें. जिले का नाम रोशन करें. वहीं संघ के उपाध्यक्ष बिनोद कुमार, सयुंक्त सचिव संतोष कुमार, कोषाध्यक्ष बिट्टू कुमार, खिलाड़ी प्रतिनिधि रजनीश कुमार, पूर्व सचिव सदानंद प्रसाद ने टीम के चयनित सभी खिलाड़ी, कोच को शुभकामनाएं दी.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन