आगलगी में हजारों की संपत्ति जली

Updated:
विज्ञापन

आगलगी में हजारों की संपत्ति जली

विज्ञापन

पसराहा. थाना क्षेत्र के महद्दीपुर वार्ड संख्या नौ में बीती रात आगलगी की घटना में पालतु पशु की झुलसने से मौत हो गयी थी. वहीं सामग्री जल गया. अगलगी की घटना में हजारों रुपये की क्षति हुई है. महद्दीपुर निवासी रंजीत सिंह की पत्नी पूनम देवी ने बताया कि बासा पर दो बकरी, सात बकरा और तीन बकरी का बच्चा की झुलसने से मौत हो गयी. मवेशियों के साथ-साथ घर में रखे एक साइकिल और खेत पटवन करने वाला फीता भी पूरी तरह जल गया. बताया कि प्रदेश में रहकर मजदूरी करते हैं और बड़ी मुश्किल से परिवार का भरण-पोषण होता है. घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी गयी. लेकिन जब तक दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंचती, तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया. घटना की सूचना प्रखंड विकास पदाधिकारी को दी गयी. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से गरीब परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए अविलंब सहायता की मांग की है.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन