आंधी व बारिश से बिजली रही गुल

Updated:
विज्ञापन

आंधी व बारिश से बिजली रही गुल

विज्ञापन

परबत्ता. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बीते शुक्रवार की संध्या आंधी व बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया. तेज हवाओं के साथ हुई बारिश का सबसे ज्यादा असर विद्युत आपूर्ति पर पड़ा, जिससे पूरे क्षेत्र में बिजली की सप्लाई बंद रही . रातभर बिजली गुल रहने के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित रही. मोबाइल चार्जिंग, पेयजल आपूर्ति और अन्य आवश्यक कार्य भी बाधित रहे. शनिवार की शाम तक बिजली बहाल नहीं होने से उपभोक्ताओं में नाराजगी देखी. विद्युत विभाग के कनीय अभियंता विजय कुमार ने बताया कि आंधी और बारिश के दौरान कई स्थानों पर पेड़ और टहनियां टूटकर बिजली के तारों पर गिर गयी, जिससे आपूर्ति बाधित है. उन्होंने बताया कि लाइन मैन मरम्मत कार्य में जुट गए हैं. जल्द ही विद्युत बहाल कर दी जायेगी.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन