मकान गणना को लेकर कर्मियों मिला प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन

मकान गणना को लेकर कर्मियों मिला प्रशिक्षण

विज्ञापन

गड़िया. भारत की जनगणना 2027 के सफल आयोजन को लेकर सोमवार को जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया, जिसका शुभारंभ जिलाधिकारी नवीन कुमार, उप विकास आयुक्त श्वेता भारती व अपर समाहर्ता ने किया. डीएम ने कहा कि भारत की जनगणना 2027 का प्रथम चरण आगामी 17 अप्रैल से 1 मई 2026 तक होगी, जिसमें मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य होगा. इसके बाद दूसरा चरण 2 मई से 31 मई 2026 तक संचालित होगा, जिसमें जनसंख्या की वास्तविक गणना की जायेगी. प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को जनगणना कार्य से जुड़ी प्रक्रियाओं, तकनीकी पहलुओं तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गयी. साथ ही निर्देश दिया गया कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को पूरी जिम्मेदारी, पारदर्शिता एवं समयबद्ध तरीके से संपन्न कराया जाए. जिला प्रशासन ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जनगणना कार्य को गंभीरता के साथ संपन्न कराते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन