असंग देव महाराज के सत्यसंग से पहले धुसमुरी-विशनपुर में शिविर लगाकर चार सौ से अधिक मरीजों का किया गया इलाज

असंग देव महाराज के सत्यसंग से पहले धुसमुरी-विशनपुर में शिविर लगाकर चार सौ से अधिक मरीजों का किया गया इलाज
खगड़िया. अलौली प्रखंड के धुसमुरी-विशनपुर में मंगलवार को नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर लगाया गया, जिसमें शहर के प्रसिद्ध आधे दर्जन से अधिक विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की सेवा की. शिविर में सैकड़ों की संख्या मरीज पहुंचे. जहां परामर्श के साथ दवाई दी गयी. बताया कि राष्ट्रीय संत असंग देव महाराज के सानिध्य में परामर्श शिविर लगाया गया. शिविर में इएनटी के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. रैवत रमन, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुराग कुमार, आर्थो सर्जन डॉ. विक्रम कुमार, फिजिशियन डॉ. आरएस रंजन, जनरल फिजिशियन डॉ. रोहित शर्मा, डेंटल सर्जन डॉ. अमित आनंद ने मंगलवार की सुबह से देर शाम तक मरीजों का इलाज किया. डॉ. अमित आनंद ने बताया कि सैकड़ों मरीजों का नि:शुल्क जांच के साथ मुफ्त में दवाई दी गयी. मेडिकल कैंप में इलाज कराने पहुंचे मरीजों ने सराहना की. स्थानीय लोगों ने इस तरह के आयोजन करने का अनुरोध चिकित्सकों से किया. उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय संत असंग देव जी महाराज ने प्रवचन के माध्यम से मानव जीवन के मूल्यों, धर्म और आध्यात्म पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि समाज के हित में कार्य करने से ही वास्तविक सुख और शांति प्राप्त होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




