पंचायती राज मंत्री का किया गया स्वागत

Updated:
विज्ञापन

पंचायती राज मंत्री का किया गया स्वागत

विज्ञापन

अलौली. बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का अलौली प्रखंड के बहादुरपुर, बुधौरा, सहसी एवं इचरूआ में स्वागत किया गया. मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में विकास की धारा गांव-गांव तक पहुंची है. उन्होंने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में सरकार ने कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं. जिनमें त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देना एक महत्वपूर्ण निर्णय है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के सपनों का बिहार बनाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी. उन्होंने कहा कि सुशासन की सरकार बनाने में हमारे नेता और पिता उपेन्द्र सिंह कुशवाहा की बड़ी भूमिका रही है. मौके पर अलौली विधायक रामचंद्र सदा, खाद्य आपूर्ति आयोग के सदस्य अंगद कुशवाहा, जदयू मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष मनीष मंडल, जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, रालोमो जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह, जदयू जिला उपाध्यक्ष लोहा सिंह, प्रखंड प्रमुख नवीन कुमार, ऋषि सिंह पटेल, नीतीश सिंह पटेल, मुकेश कुशवाहा, कैलाश वर्मा, वीरेंद्र कुशवाहा, पंकज कुशवाहा, ललन कुमार मुखिया, जदयू प्रखंड अध्यक्ष रौशन कुमार, जय जयराम कुमार, गुड्डू यादव, किरण देव करण आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन