सड़क हादसे में घायल हुए पैक्स अध्यक्ष की इलाज के क्रम में मौत

Updated:
विज्ञापन

घटना के संदर्भ में मृतक के भतीजे तूफान कुमार ने पुलिस के समक्ष घटना की जानकारी दी है.

विज्ञापन

भागलपुर सड़क हादसे में घायल हुए पसराहा थाना क्षेत्र के सतीशनगर निवासी पैक्स अध्यक्ष प्रेम कुमार (48) की मौत इलाज के क्रम में सोमवार अहले सुबह हो गयी है. रविवार को हादसे के बाद उन्हें इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मायागंज स्थित बरारी कैंप थाने की पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है. घटना के संदर्भ में मृतक के भतीजे तूफान कुमार ने पुलिस के समक्ष घटना की जानकारी दी है. तूफान ने बताया है कि पैक्स अध्यक्ष अपने गोदाम से घर बाइक से आ रहे थे, इसी क्रम में एनएच 31 पर नवगछिया की ओर से आ रहे एक स्कार्पियो बीआर 01 एचजेड 5790 के चालक ने उन्हें जोरदार धक्का दे मारा, जिसके बाद उन्हें भागलपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच रेफर किया गया था. घटना के बाद परिजन गहरे सदमे में थे.

विज्ञापन
निशिरंजन ठाकुर

लेखक के बारे में

By निशिरंजन ठाकुर

निशिरंजन ठाकुर मुख्यधारा की पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय. साहित्यिक विषयों में भी गहरी रूचि. खबरों में तथ्य के साथ मानवीय संवेदना और भाषा की सादगी को अहम मानते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन