सहरसा-लोकमान्य तिलक स्पेशल ट्रेन 17 अप्रैल से 12 जुलाई तक किया जाएगा परिचालन

वापसी में गाड़ी संख्या 05586 लोकमान्य तिलक-सहरसा स्पेशल ट्रेन 19 अप्रैल से 12 जुलाई तक प्रत्येक रविवार को संचालित होगी.
खगड़िया. गर्मी की छुट्टी में यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने खगड़िया-समस्तीपुर रेलखंड होकर चलने वाली सहरसा-लोकमान्य तिलक स्पेशल ट्रेन के संचालन में विस्तार करने का निर्णय लिया. प्रभात खबर में बीते 26 मार्च को खबर प्रकाशित किये जाने के बाद रेल प्रशासन ने सहरसा-लोकमान्य तिलक स्पेशल ट्रेन के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. बताया गया कि गाड़ी संख्या 05585 सहरसा-लोकमान्य तिलक स्पेशल ट्रेन अब 17 अप्रैल से 10 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार को चलाई जाएगी. वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 05586 लोकमान्य तिलक-सहरसा स्पेशल ट्रेन 19 अप्रैल से 12 जुलाई तक प्रत्येक रविवार को संचालित होगी. इस निर्णय से यात्रियों को गर्मी के मौसम में यात्रा के दौरान अतिरिक्त सुविधा मिलने की उम्मीद है. हालांकि स्थानीय यात्रियों द्वारा लगातार इस ट्रेन को रेगुलर ट्रेन के रूप में चलाने की मांग की है. उल्लेखनीय है कि प्रभात खबर में खबर प्रकाशित कर बताया गया कि गर्मी की छुट्टियों और शादी के सीजन में बढ़ती भीड़ के बीच सहरसा-लोकमान्य तिलक (05585/05586) स्पेशल ट्रेन के फेरों में बढ़ोतरी नहीं कर बंद किया जा रहा है. जिसके कारण रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ जाएगी. इस ट्रेन का आखिरी ट्रिप सहरसा से 27 मार्च और लोकमान्य तिलक से 29 मार्च निर्धारित है. अप्रैल माह के लिए अब तक रेलवे की ओर से अतिरिक्त ट्रिप की कोई घोषणा नहीं की गई है. खबर प्रकाशित होने के बाद रेल प्रशासन ने 17 अप्रैल से ट्रेन परिचालन के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




