धन, पद व प्रतिष्ठा की लालसा में लोग खो रहे मानसिक शांति, गुरु ही मनुष्य को दिखा सकते हैं सही: असंग देव

Updated at : 17 Mar 2026 9:15 PM (IST)
विज्ञापन
धन, पद व प्रतिष्ठा की लालसा में लोग खो रहे मानसिक शांति, गुरु ही मनुष्य को दिखा सकते हैं सही: असंग देव

धन, पद व प्रतिष्ठा की लालसा में लोग खो रहे मानसिक शांति, गुरु ही मनुष्य को दिखा सकते हैं सही: असंग देव

विज्ञापन

खगड़िया. अलौली प्रखंड क्षेत्र के दहमा खैरी खुटहा पंचायत के बेनहर गांव में मंगलवार को असंग देव महाराज का दो दिवसीय सत्संग संपन्न हो गया. सत्संग का शुभारंभ श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच शुरू किया गया. सत्संग का मुख्य अतिथि युवा शक्ति के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी और अलौली के प्रखंड प्रमुख नवीन कुमार ने असंग देव महाराज को माला पहनाकर स्वागत किया. कार्यक्रम का आरंभ मंगलाचरण और गुरु वंदना के साथ किया गया. असंग देव महाराज ने प्रवचन में मानव जीवन के वास्तविक उद्देश्य, गुरु के महत्व और सही मार्ग पर चलने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि मानव जीवन अत्यंत दुर्लभ है और इसका सही उपयोग तभी संभव है. जब व्यक्ति गुरु के बताए मार्ग पर चलकर अपने जीवन को संयम, सेवा और सदाचार से जोड़ता है. महाराज ने कहा कि आज के समय में मनुष्य भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में अपने मूल उद्देश्य को भूलता जा रहा है. धन, पद और प्रतिष्ठा की लालसा में लोग मानसिक शांति खो बैठे हैं. ऐसे समय में सत्संग और गुरु का सान्निध्य ही मनुष्य को सही दिशा दिखाता है. युवा शक्ति के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि गुरु केवल धार्मिक उपदेश देने वाले व्यक्ति नहीं होते, बल्कि वे जीवन के मार्गदर्शक होते हैं. गुरु शिष्य को अज्ञानता के अंधकार से निकालकर ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाते है. जिस व्यक्ति को सच्चे गुरु का सान्निध्य प्राप्त हो जाता है, उसका जीवन स्वतः हीं सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने लगता है. प्रखंड प्रमुख ने कहा कि आज समाज में बढ़ती आपसी दूरियां, तनाव और अशांति का कारण आध्यात्मिक मूल्यों से दूरी है. यदि लोग सत्संग और अध्यात्म की ओर लौटें तो समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है. कार्यक्रम के आयोजक नागो यादव, जयप्रकाश चौधरी, रामाकांत चौधरी, कमलदेव चौधरी, रंजीत कुमार, अवधेश कुमार, रवि कुमार, ध्रुव चौधरी, रामप्रकाश यादव, राम बालक शर्मा, रामरतन चौधरी, अशोक चौधरी, पुलिस साह आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन