6 अप्रैल को खगड़िया में मनाया जाएगा नामांकन दिवस

Updated at : 05 Apr 2026 8:54 PM (IST)
विज्ञापन
6 अप्रैल को खगड़िया में मनाया जाएगा नामांकन दिवस

सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है.

विज्ञापन

चौथम. जिले में सत्र 2026-27 के लिए 6 अप्रैल को सभी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में नामांकन दिवस मनाया जाएगा. जिला पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देशानुसार शिक्षा विभाग द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है. जिसके तहत अधिक से अधिक बच्चों का स्कूलों में नामांकन सुनिश्चित किया जाएगा. इसी को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ गोपगुट महासंघ के प्रखंड अध्यक्ष सुधीर कुमार ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा है कि सभी अभिभावक अपने बच्चों का नामांकन नजदीकी सरकारी विद्यालयों में अवश्य कराएं, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रह जाए. उन्होंने जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं जीविका दीदियों से भी इस अभियान में सहयोग करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है. विद्यालयों में अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा पढ़ाई कराई जाती है. इसके अलावा मध्याह्न भोजन, निःशुल्क पाठ्यपुस्तक एवं बैग, वार्षिक छात्रवृत्ति सहित कई सुविधाएं बच्चों को दी जाती है. सुधीर कुमार ने विश्वास जताया कि जिलेवासी इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे और जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित 100 प्रतिशत नामांकन लक्ष्य को पूरा करने में सहयोग करेंगे. उन्होंने कहा कि यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि हर बच्चा स्कूल जाए और शिक्षित बने. जिला स्तर पर इस नामांकन अभियान को सफल बनाने के लिए शिक्षा विभाग एवं विद्यालय प्रबंधन पूरी तरह सक्रिय है.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन