बेलदौर में मुखिया संघ की बैठक संपन्न, आठ को विकास कार्यों की होगी समीक्षा

Updated at : 05 Apr 2026 10:23 PM (IST)
विज्ञापन
बेलदौर में मुखिया संघ की बैठक संपन्न, आठ को विकास कार्यों की होगी समीक्षा

बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनिल सिंह ने की

विज्ञापन

बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के ईतमादी पंचायत के सरस्वती नगर गांव में रविवार को मुखिया हिटलर शर्मा के आवास पर मुखिया संघ की एक बैठक आयोजित कर विकास कार्यों पर गहन चर्चा की गई. बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनिल सिंह ने की. जबकि संचालन प्रखंड अध्यक्ष गौरी शंकर शर्मा ने किया. वहीं बैठक में मुखिया प्रतिनिधि मो किस्मत अली, अशोक कुमार मंडल, नीतीश कुमार, विनय कुमार सिंह, कौशल सिंह, ब्रजेश कुमार, कुमार विमल राज, महिनाथनगर मुखिया दिनेश यादव, कुर्बन के रजनीकांत, राहुल, बलैठा के वीरेंद्र सहनी समेत अन्य पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मौजूद थे. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 8 अप्रैल को प्रखंड कार्यालय के विभिन्न विभागों में जाकर चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी तथा जनहित से जुड़ी योजनाओं की मांग उठाई जाएगी. साथ ही किसानों के मुद्दे को प्रमुखता से रखा जाएगा. जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि बैठक में प्रखंड क्षेत्र के लगभग सभी मुखिया एवं प्रतिनिधि शामिल हुए, जबकि बोबील पंचायत के मुखिया अनुपस्थित रहे. उन्होंने मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी पर लापरवाही एवं मुखियाओं के साथ असहयोगात्मक व्यवहार का आरोप लगाते हुए उन्हें हटाने की मांग जिला पदाधिकारी से करने का प्रस्ताव पारित होने की जानकारी दी. इसके अलावा माली पंचायत के पंचायत सचिव प्रभात कुमार को बिना सूचना हटाए जाने पर भी नाराजगी जताई गई, जिससे पंचायत के कार्य प्रभावित हो रहे हैं. प्रखंड अध्यक्ष गौरी शंकर शर्मा ने कहा कि जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को आयोजित होने वाला जन संवाद कार्यक्रम प्रभावी ढंग से नहीं चल रहा है. वहीं ब्रजेश कुमार ने जानकारी दी कि 8 अप्रैल को बीपीआरओ के साथ सभागार में सभी मुखियाओं की बैठक होगी, जिसमें पंचायत स्तरीय योजनाओं के सफल क्रियान्वयन पर चर्चा की जाएगी.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन