चार बच्चों की मां प्रेमी संग फरार

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव से चार बच्चों की मां के अपने प्रेमी संग फरार हो जाने का मामला प्रकाश में आया है.

विज्ञापन

बेलदौर. थाना क्षेत्र के एक गांव से चार बच्चों की मां के अपने प्रेमी संग फरार हो जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में फरार हुई महिला की सास ने बेलदौर थाना अध्यक्ष को आवेदन देकर शिकायत की है. लिखित आवेदन में इन्होंने बताई कि बीते रविवार की शाम करीब पौने पांच बजे बेलदौर बाजार से राशन उठाकर अपने गांव जा रही थी. राशन उठाने के बहाने घर निकली मेरी पुतोहु एक छोटे बच्चे को लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी. इन्होंने बताई कि मेरा पुत्र परदेश में मजदूरी कर रहा है. इसके कारण मेरी पुतोहु राशन उठाने के बहाने घर से निकली एवं अपने प्रेमी के साथ फरार हो गया, जबकि उसे एक पुत्री तीन पुत्र है, बावजूद अपने साथ एक छोटे बच्चों को लेकर फरार हो गई है. वहीं थानाध्यक्ष को लिखित आवेदन देने के बाद इसकी छानबीन के दौरान पुलिस ने जब आरोपित युवक के मोबाइल पर फोन किया तो वह मुंगेर का लड़का बताया जा रहा है. इसकी जानकारी मिलते ही परिजनों में आक्रोश पनपने लगा. वहीं मामले को गंभीरता से लेते पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गए.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन