एनएच 31 पर अज्ञात वाहन की चपेट आने से अधेड़ की मौत

Updated at : 24 Mar 2026 9:33 PM (IST)
विज्ञापन
एनएच 31 पर अज्ञात वाहन की चपेट आने से अधेड़ की मौत

परिजनों ने बताया कि बीते सोमवार की शाम लड्डू शर्मा देवठा गांव में मरीजों का इलाज कर साइकिल से वापस घर लौट रहे थे.

विज्ञापन

पसराहा. थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर देवठा बजरंगबली स्थान के समीप हुए सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत हो गयी. मंगलवार को पुलिस शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजन को सौंप दिया. बताया जाता है कि कोलवारा पंचायत के तिहाय गांव के वार्ड संख्या 11 कुलदीप शर्मा के 55 वर्षीय पुत्र लड्डू शर्मा की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. परिजनों ने बताया कि बीते सोमवार की शाम लड्डू शर्मा देवठा गांव में मरीजों का इलाज कर साइकिल से वापस घर लौट रहे थे. इसी दौरान देवठा बजरंगबली चौक के समीप अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया. दुर्घटना के बाद लड्डु शर्मा गंभीर रूप से जख्मी हो गया. रास्ते से गुजर रहे एनएचएआई के सेफ्टी इंचार्ज संजीव कुमार की नजर जख्मी व्यक्ति पर पड़ी. उन्होंने जख्मी को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया. अस्पताल में डॉक्टरों ने जख्मी की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में जख्मी की मौत हो गयी. मौत की खबर परिजनों को मिलते ही परिजनों के बीच चीख पुकार मच गयी. थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन