प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को दिया गया सशक्तिकरण का संदेश: आलोक विद्यार्थी

Updated:
विज्ञापन

यह कार्यक्रम 14 अप्रैल तक पूरे देश में होगा

विज्ञापन

खगड़िया. भाजपा का राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ मंगलवार को किया गया. जिसमें मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. यह कार्यक्रम 14 अप्रैल तक पूरे देश में होगा. हरिपुर मंडल में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष आलोक कुमार विद्यार्थी ने कहा कि प्रशिक्षण एक सतत प्रक्रिया है. जिसमें कार्यकर्ताओं को सैद्धांतिक और व्यावहारिक विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाता है. कहा कि भाजपा की कार्य पद्धति अन्य राजनीतिक दलों से अलग है. क्योंकि यहां पद का अर्थ केवल सेवा भाव है. प्रशिक्षण वर्ग में सात विषयों पर चर्चा हुयी. जिनमें वैचारिक अधिष्ठान, इतिहास एवं विकास, कार्य विस्तार, कार्यपद्धति, सरकार की उपलब्धियां, सोशल मीडिया, और बूथ प्रबंधन शामिल हैं. मौके पर उदय शर्मा, विजय सिंह, विजय कुमार यादव, ललन कुमार, राज किशोर सिंह, सुचित कुमार, गौरव राज, राम रतन सिंह, दीपक कुमार, मंटून कुशवाहा, उमेश ठाकुर, राजू पासवान आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन