21 अप्रैल को केएन क्लब में आयोजित होने वाली कांग्रेस बचाओ सम्मेलन की तैयारी को लेकर हुई बैठक

Updated:
विज्ञापन

यात्रा की शुरुआत मानसी प्रखंड से की गयी है.

विज्ञापन

मानसी. आगामी 21 अप्रैल को केएन क्लब में कांग्रेस बचाओ सम्मेलन की तैयारी को लेकर कांग्रेसियों की बैठक हुयी. कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता विनय राम के आरा मील पर पूर्व विधायक छत्रपति यादव ने बताया कि आगामी 21 अप्रैल को जिला मुख्यालय केएन क्लब में कांग्रेस बचाओ सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा. उन्होंने कहा कि बीते 17 मार्च को पटना में हुए कांग्रेस महासम्मेलन के निर्णय के अनुसार जिला और प्रखंड स्तर पर सम्मेलन आयोजित करने की जानकारी दी जा रही है. पूर्व विधायक छत्रपति यादव ने कहा कि आगामी 21 अप्रैल को सम्मेलन को सफल बनाने में आपका साथ चाहिए. यात्रा की शुरुआत मानसी प्रखंड से की गयी है. श्री यादव ने कहा कि 5 से 7 अप्रैल तक चौथम प्रखंड, बेलदौर में 8 से 10 अप्रैल तक पंचायत स्तर पर क्षेत्र का भ्रमण किया जाएगा. उन्होंने कहा कि 2025 विधानसभा चुनाव के दौरान टिकट वितरण में हुई धांधली और गड़बड़ी किसी से छुपी नहीं है. बिहार कांग्रेस में संगठन सृजन के नाम पर सिर्फ धोखा हो रहा है. जहां समर्पित कांग्रेस जन मूक दर्शक बने हुए हैं. मौके पर कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष संतोष चंद्रवंशी, प्रखंड वरिष्ठ सदस्य सुरेश कुमार साह, कांग्रेस जिला वरिष्ठ कार्यकर्ता कुंदन सिंह, विनय राम, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष बुद्धदेव यादव, अशोक यादव आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन