अंगिका व मैथिली संगीत के उत्थान को लेकर हुई बैठक

Updated:
विज्ञापन

क्षेत्र के प्रमुख स्थानीय कलाकारों ने भाग लिया

विज्ञापन

चौथम. प्रखंड अंतर्गत पटेल नगर में बुधवार को अंगिका एवं मैथिली संगीत के उत्थान को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक जदयू के युवा नेता गणेश पटेल के आवास पर संपन्न हुई. जिसमें क्षेत्र के प्रमुख स्थानीय कलाकारों ने भाग लिया. बैठक में अंगिका और मैथिली भाषा के गीत-संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने, युवा पीढ़ी को इससे जोड़ने व लोक संस्कृति के संरक्षण और प्रचार-प्रसार पर विस्तृत चर्चा की गई. कलाकारों ने एकजुट होकर क्षेत्रीय भाषाओं के संगीत को राष्ट्रीय स्तर तक पहचान दिलाने का संकल्प लिया. बैठक में शामिल प्रमुख कलाकारों में कन्हैया लाल यादव, गोरे लाल यादव, गौतम कुमार, दीपक कुमार, भोला कुमार, श्रवण कुमार सिंह शामिल रहे. इस अवसर पर जदयू के युवा नेता गणेश पटेल ने कहा कि “अंगिका और मैथिली हमारी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर है. इसे बचाना और आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है. बैठक का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि जल्द ही एक सांस्कृतिक मंच का गठन कर नियमित कार्यक्रमों के माध्यम से इन भाषाओं के संगीत को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन