वार्षिक कार्य योजना को लेकर मानव सेवा संस्थान की बैठक

Updated:
विज्ञापन

इस दौरान संस्थान के सदस्यों ने किए गए कार्यों की वार्षिक समीक्षा कर आगामी कार्ययोजना को लेकर चर्चा की

विज्ञापन

बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के बेला नौबाद गांव में मंगलवार को मुखिया गौरीशंकर शर्मा के आवास पर मानव सेवा संस्थान द्वारा वार्षिक कार्य योजना को लेकर बैठक आयोजित की गई. इस दौरान संस्थान के सदस्यों ने किए गए कार्यों की वार्षिक समीक्षा कर आगामी कार्ययोजना को लेकर चर्चा की. बैठक के दौरान संस्था के सदस्य कन्हाई तिवारी ने गत पांच माह में किए गए कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया. उक्त बैठक में संस्था की पूरी टीम के साथ-साथ चयनित 18 गांवों के किसान व जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया. वहीं बैठक में मुख्य रूप से संस्था द्वारा गत वर्ष संचालित विभिन्न गतिविधियों, परियोजनाओं एवं जमीनी कार्यों की गहन समीक्षा कर उपलब्धियों एवं चुनौतियों का विश्लेषण कर आगामी वर्ष के लिए एक सशक्त, व्यावहारिक एवं परिणामोन्मुख कार्ययोजना तैयार किया गया. इस दौरान टीम के सदस्यों एवं किसानों ने अपने-अपने अनुभव साझा किए. कार्यक्रम में संस्था के मुख्य कार्यालय पटना के डायरेक्टर मयंक त्रिपाठी, कार्तिकेय शर्मा, चन्दन सिंह, धर्मेंद्र सिंह एवं शत्रुजीत सिंह ने भाग लिया. कार्यक्रम में शिरकत कर रहे मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा समेत अतिथियों ने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए टीम को निरंतर समर्पण एवं गुणवत्ता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया. इसके साथ ही उन्होंने आगामी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन एवं सुझाव दिये. बैठक में संस्था के कार्यक्षेत्र में बेहतर समन्वय स्थापित करने, किसानों की आय में सतत वृद्धि सुनिश्चित करने, संसाधनों के प्रभावी उपयोग तथा सामुदायिक सहभागिता को और मजबूत करने के लिए विस्तार से चर्चा की गई. विशेष रूप से इस बात पर बल दिया गया कि योजनाओं का क्रियान्वयन जमीनी आवश्यकताओं के अनुरूप हो तथा प्रत्येक लाभार्थी तक इसका वास्तविक लाभ मिले. वहीं किसान प्रतिनिधियों ने संस्था के प्रयासों पर संतोष व्यक्त करते हुए अपने अनुभव साझा किए. कार्यक्रम प्रभारी कार्तिकेय शर्मा ने सभी उपस्थित सदस्यों एवं किसानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “सामूहिक प्रयास, पारदर्शिता एवं निरंतर संवाद ही हमारी सफलता की कुंजी है. मानव सेवा संस्थान ‘सेवा’ का यह आयोजन क्षेत्रीय विकास, सामुदायिक सशक्तिकरण एवं किसानों की समृद्धि की दिशा में एक सशक्त पहल के रूप में स्थापित हुआ है, जो भविष्य में और अधिक प्रभावी कार्यों का मार्ग प्रशस्त करेगा. इसका उद्घाटन पंचायत के मुखिया गौरीशंकर शर्मा एवं संस्था के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन