माड़र के युवक की बेगूसराय में ट्रेन से गिरकर मौत
मृतक के परिजनों ने बताया कि राजा सुबह में खगड़िया स्टेशन पर राज्य रानी ट्रेन से पटना जा रहा था
खगड़िया. मोरकाही थाना क्षेत्र के माड़र उत्तरी पंचायत के युवक की पटना जाने के दौरान बेगूसराय में ट्रेन से कटकर मौत हो गयी. घटना शनिवार सुबह की बतायी जा रही है. बताया जाता है कि माड़र उत्तरी पंचायत के वार्ड संख्या 12 निवासी राजीव शर्मा का 33 वर्षीय पुत्र राजा कुमार की मौत हो गयी. मृतक के परिजनों ने बताया कि राजा सुबह में खगड़िया स्टेशन पर राज्य रानी ट्रेन से पटना जा रहा था. राज्य रानी ट्रेन बेगूसराय पहुंचने से पहले राजा ट्रेन से गिर गया, जिसके कारण उसकी मौत हो गयी. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी बेगूसराय जीआरपी को दी. जीआरपी ने शव को बरामद कर लिया. जीआरपी ने राजा के पॉकेट में रखे ड्राइविंग लाइसेंस से पहचान कर मोरकाही पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मृतक के परिजनों तक घटना की सूचना दिया. परिजन व ग्रामीणों ने बेगूसराय स्टेशन पहुंचकर शव की पहचान की. जिसके बाद जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजन को सौंप दिया
मोबाइल प्रशिक्षण के लिए पटना जा रहा था राजा
बताया जाता है कि शहर के सागरमल चौक स्थित मोबाइल दुकान चलाता था. मोबाइल कंपनी द्वारा पटना में प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया था. राजा प्रशिक्षण के लिए पटना जा रहा था. राजा की शादी तीन साल पहले हुई थी. जिसमें एक पुत्री भी है. राजा वर्षों से मोबाइल दुकान में रहकर कर काम करता था. पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है. मौत की सूचना मिलते ही मुखिया प्रतिनिधि सुजीत पासवान, सरपंच प्रतिनिधि रामदेव ठाकुर, मुलेन कुमार, रामशकल शर्मा, मदन पासवान, संदीप कुमार, पवन कुमार सहित सैकड़ों लोगों ने शोक व्यक्त किया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर सिंह
राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










