31 मार्च तक लाइफ सर्टिफिकेशन नहीं कराया, तो बंद हो सकता पेंशन
Updated at : 18 Mar 2026 7:06 PM (IST)
विज्ञापन

सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा संचालित छह प्रकार की पेंशन योजनाओं के तहत समाज के वृद्ध, विधवा व दिव्यांग को पेंशन दिया जाता है.
विज्ञापन
जिले के 61 हजार 408 पेंशनधारियों ने अबतक नहीं कराया जीवन प्रमाणीकरण
खगड़िया. सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा संचालित छह प्रकार की पेंशन योजनाओं के तहत समाज के वृद्ध, विधवा व दिव्यांग को पेंशन दिया जाता है. सभी पेंशनधारियों का आगामी 31 मार्च 2026 तक कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर निःशुल्क जीवन प्रमाणीकरण कराया जा रहा है. बताया जाता है कि निर्धारित तिथि तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने वाले पेंशनधारियों की पेंशन बंद हो सकती है. 31 मार्च के बाद केवल उन पेंशनधारियों का पेंशन जारी किया जायेगा. जिनका जीवन प्रमाणीकरण अपडेट होगा.कुल पेंशनधारी- जीवन प्रमाणीकरण से वंचित सूची
प्रखंड कुल पेंशनधारी जीवन प्रमाणीकरण से वंचित
अलौली– 33433 10040बेलदौर– 21250 7350
चौथम– 18224 6069गोगरी– 37860 11662
खगड़िया– 39223 13433मानसी– 10672 3248
परबत्ता– 30105 9606सीएससी में बनाया जा रहा नि:शुल्क जीवन प्रमाणीकरण
बताया जाता है कि 22 दिसंबर 2025 से जिले के सभी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर निःशुल्क जीवन प्रमाणीकरण किया जा रहा है. जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग से मिली जानकारी के अनुसार, जिले में कुल 1 लाख 90 हजार 767 पेंशनधारी हैं. इनमें से 61 हजार 408 पेशनधारियों ने अब तक जीवन प्रमाणीकरण (लाइफ सर्टिफिकेशन) नहीं किया है. सबसे अधिक 13433 पेंशनधारी सदर प्रखंड से हैं. जिनका प्रमाणीकरण अभी तक लंबित है. सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग शशि प्रिया ने सभी पेंशनधारियों से आग्रह किया कि जिन पेंशनधारियों ने अब तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराया है. वे 31 मार्च 2026 तक निश्चित रूप से इसे पूर्ण कराएं. ताकि उनके खाते में ससमय निर्बाध रूप से पेंशन की राशि भेजी जा सके, अन्यथा पेंशन बाधित हो सकती है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




