105 पंचायतों में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त मोक्षधाम निर्माण के लिए जमीन चिन्हित: मंत्री

Updated at : 01 Apr 2026 8:40 PM (IST)
विज्ञापन
105 पंचायतों में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त मोक्षधाम निर्माण के लिए जमीन चिन्हित: मंत्री

70 पंचायतों में निर्माण कार्य चल रहा है. आठ पंचायतों में भूमि विवादों के कारण कार्य प्रभावित है.

विज्ञापन

जिला परिषद की अतिक्रमित जमीन की मांगी गयी विस्तृत प्रतिवेदन, होगी कार्रवाई

जिप अध्यक्ष ने पंचायती राज मंत्री का किया भव्य स्वागत

खगड़िया. खेल भवन में जनप्रतिनिधियों के साथ बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने बैठक की. जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद कर समस्याओं की जानकारी ली. जनप्रतिनिधियों के लिए किये जा रहे काम की जानकारी दी गयी. पंचायती राज मंत्री ने जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद परिसदन में प्रेसवार्ता आयोजित कर कहा कि जिले के 105 पंचायतों में अत्याधुनिक सुवाधाओं से युक्त मोक्षधाम निर्माण के लिए जमीन चिन्हित किया गया है. मोक्षधाम स्थल पर स्नानागार सहित सभी सुविधाएं दी जाएगी. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट पंचायत सरकार भवन का निर्माण तीव्र गति से करने का निर्देश दिया गया. जिले के 113 पंचायतों में से 35 पंचायतों में पंचायत सरकार भवन का कार्य पूर्ण हो गया है. 70 पंचायतों में निर्माण कार्य चल रहा है. आठ पंचायतों में भूमि विवादों के कारण कार्य प्रभावित है. मंत्री ने कहा कि जिला परिषद की जमीन खाली पड़ी है. अतिक्रमण की समस्या है. अधिकारी से विस्तृत प्रतिवेदन मांगा है. प्रतिवेदन मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी.

नये सिरे से परिसीमन कर पंचायत का कराया जाय चुनाव: जिप अध्यक्ष

शहर के गौशाला रोड स्थित जिला परिषद अध्यक्ष आवास पर जिप अध्यक्ष सह जिप अध्यक्ष संघ की प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव ने बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया. जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमति यादव ने मंत्री के समक्ष पंचायत प्रतिनिधियों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे रखते हुए जिला परिषद योजनाओं में तेजी लाने के लिए पोर्टल सुधारने, नए सिरे से परिसीमन कर पंचायत चुनाव कराने, जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, पेंशन सुविधा बहाल करने एवं परिचय पत्र जारी करने की मांग की. वहीं पूर्व विधायक रणवीर यादव ने क्षेत्रीय विकास को गति देने की आवश्यकता पर बल दिया. मंत्री दीपक प्रकाश ने स्वागत के लिए आभार व्यक्त करते हुए जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और क्षेत्र के समग्र विकास का भरोसा दिलाया. उन्होंने कृष्णा कुमारी यादव द्वारा उठाए गए मुद्दों को जनहित में उचित बताते हुए सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया. कार्यक्रम से पहले मंत्री ने जिला पंचायत संसाधन केंद्र (डीपीआरसी) भवन का निरीक्षण कर शीघ्र पूर्ण कर उद्घाटन कराने की बात कही. मौके पर खाद्य सुरक्षा आयोग सदस्य अंगद कुशवाहा, पूर्व मुख्यमंत्री सतीश प्रसाद सिंह के ज्येष्ठ पुत्र जदयू नेता सुनील कुमार सिंह, रालोमो जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह, जिला परिषद सदस्य सत्यनारायण पासवान, पूर्व जिप उपाध्यक्ष मिथलेश यादव, श्वेत शिखा, सुनील चौरसिया, जयप्रकाश यादव, प्रवीण पासवान, चंदन कुमार साह, प्रतिभा कुमारी, रिमझिम कुमारी, प्रियंका कुमारी, पुनीता देवी, आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, पूर्व मुखिया अमरेंद्र कुमार प्रदीप, राजवर्धन कुशवाहा, अमीष अमोल, अंजनी मंडल, डॉ. धीरेंद्र कुमार यादव, उमेश ठाकुर, गुड्डू ठाकुर, समीर सदा, नीतीश सिंह पटेल, मुन्ना प्रताप मुखिया, राजेश सिंह मुखिया, कृष्ण कुमार ठाकुर मुखिया, अमित प्रिंस, टिंकू कुमार, गोपाल यादव, प्रिंस राज यादव, डॉ मंटू यादव आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन