विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट कार्यक्रम में कोसी कॉलेज के छात्र ने रखा विचार

Updated:
विज्ञापन

पार्लियामेंट में विचार रखा. बताया जाता है कि कोसी कॉलेज में आयोजित युवा सांसद कार्यक्रम में अमित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था.

विज्ञापन

खगड़िया. बिहार विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट कार्यक्रम संपन्न हो गया. लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण मंच पर प्रदेश भर से युवाओं ने अपनी-अपनी भागीदारी दर्ज करायी. विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट कार्यक्रम में सदर प्रखंड के बभनगामा निवासी चंद्रदेव ठाकुर के पुत्र अमित कुमार ने भाग लिया. उन्होंने पार्लियामेंट में विचार रखा. बताया जाता है कि कोसी कॉलेज में आयोजित युवा सांसद कार्यक्रम में अमित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था. जिसके बाद उन्हें राज्य स्तरीय मंच पर बोलने का अवसर मिला. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधानसभा स्पीकर डॉक्टर प्रेम कुमार, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह, अलौली विधायक रामचंद्र सदा आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन