सात दिवसीय भागवत कथा को लेकर निकाली गयी कलश शोभायात्रा

Updated:
विज्ञापन

सात दिवसीय भागवत कथा को लेकर निकाली गयी कलश शोभायात्रा

विज्ञापन

बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के बोबिल पंचायत के हनुमाननगर गांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ को लेकर कलश शोभायात्रा निकाली गयी. यज्ञ स्थल से कलशयात्रियों का जत्था पूजा-अर्चना कर कलश में जल भरने भगवती स्थान की ओर रवाना हुई. इस दौरान श्रद्धालुओं का जत्था जय श्री राम का जयघोष लगाते कलशयात्रियों का हौसला बुलंद करते रहे. वहीं कलश यात्रियों का जत्था सकरोहर पंचायत के 14 स्थान स्थित मां भगवती मंदिर परिसर पहुंचकर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भरकर निर्धारित रूट से रवाना हुई एवं गांव के विभिन्न मुहल्लों का भ्रमण करते यज्ञ स्थल पहुंचकर कलश की प्राण-प्रतिष्ठा कर श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ करायी. इस संबंध में आयोजक मंडली के मनोज साह ने बताया कि अयोध्या धाम के भागवत कथावाचक श्री संत महाराज एवं उनके सहयोगी कलाकारों के द्वारा भागवत कथा ज्ञान यज्ञ करवाया जा रहा है. वहीं उक्त कार्यक्रम के शुभारंभ होने से आसपास का माहौल भक्तिमय बना हुआ है एवं आसपास के लोग यज्ञ की सफलता को लेकर सभी आवश्यक सहयोग में जुटे हुए हैं. इस दौरान भागवत कथा का शुभारंभ उपस्थित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. कथा मंच संचालन की जिम्मेवारी समाजसेवी शंकर साहनी ने निभायी. मौके पर बोबिल पंचायत के मुखिया संगीता देवी, समाजसेवी ऋषव कुमार, अभिषेक कुमार, प्रशांत कुमार, पूर्व पंसस जुगेश कुमार, ग्रामीण चितरंजन प्रसाद, बिनोद साह, विलाश साह आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन