मैरा में आयोजित चैती दुर्गा मेला में कबड्डी का हुआ आयोजन
उद्घाटन मैच परबत्ता और मारर के बीच खेला गया. जिसमें दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया
खगड़िया. गोगरी प्रखंड क्षेत्र के मैरा पंचायत में चैती दुर्गा मेला के अवसर पर आयोजित कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. टूर्नामेंट का नगर सभापति अर्चना कुमारी ने फीता काटकर उद्घाटन किया. नगर सभापति ने कहा कि खेलकूद से शारीरिक विकास के साथ-साथ सामाजिक एकता भी मजबूत होती है. उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया. मौके पर अविनाश कुमार, विनय सिंह, किरण कुमार मधुकर, वार्ड सदस्य कृष्णनंदन कुमार, अनीता देवी, अंशु कुमार, नंदित कुमार, सूरज कुमार, भरत कुमार आदि मौजूद थे. टूर्नामेंट में कमेंटेटर की भूमिका ललन कुमार ने निभाई, जबकि स्कोरर के रूप में रोहित कुमार मौजूद रहे. उद्घाटन मैच परबत्ता और मारर के बीच खेला गया. जिसमें दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में लोग मैच का आनंद लेने पहुंचे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर सिंह
राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










