शिक्षक नेता मनीष सिंह व जिप सदस्य ने थामा इंडियन इंक्लूसिव पार्टी का दामन

Updated at : 23 Mar 2026 9:45 PM (IST)
विज्ञापन
शिक्षक नेता मनीष सिंह व जिप सदस्य ने थामा इंडियन इंक्लूसिव पार्टी का दामन

राजनीति में सिद्धांतों की जगह स्वार्थ ने ले ली है.

विज्ञापन

खगड़िया. पटना के गांधी संग्रहालय में सोमवार को आयोजित मिलन समारोह में हजारों कार्यकर्ताओं के साथ बिहार के चर्चित शिक्षक नेता मनीष कुमार सिंह व जिप सदस्य प्रियदर्शना सिंह के साथ आईपी गुप्ता की पार्टी इंडियन इंक्लूसिव का दामन थाम लिया. समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सहरसा के विधायक ई. आईपी गुप्ता, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. केराज एवं प्रदेश अध्यक्ष राजेश प्रसाद के समक्ष सदस्यता ग्रहण किया.मिलन समारोह का अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राजेश प्रसाद और संचालन अमरजीत राठौड़ ने किया. राष्ट्रीय अध्यक्ष ई. आईपी गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि इंडियन इंक्लूसिव पार्टी सिर्फ एक राजनीतिक दल हीं नहीं बल्कि एक विचार और आंदोलन है. जिसका उद्देश्य समाज के हर वर्ग विशेषकर गरीब, वंचित, किसान, मजदूर, शिक्षक और युवाओं को सम्मान और अधिकार दिलाना है. उन्होंने कहा कि आज राजनीति में सिद्धांतों की जगह स्वार्थ ने ले ली है. जिसके कारण आम जनता की समस्याएं पीछे छूटती जा रही हैं. ऐसे समय में इंडियन इंक्लूसिव पार्टी एक वैकल्पिक सोच के साथ आगे बढ़ रही है. जहां विकास का मतलब केवल बड़े-बड़े दावे नहीं बल्कि जमीनी स्तर पर बदलाव लाना है. श्री गुप्ता ने शिक्षा व्यवस्था पर चिंता जताते हुए कहा कि शिक्षक समाज का आधार स्तंभ होते हैं लेकिन आज उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पार्टी का स्पष्ट दृष्टिकोण है कि शिक्षा को मजबूत किए बिना समाज और देश का समग्र विकास संभव नहीं है. कहा कि बेरोजगारी, महंगाई और सामाजिक असमानता जैसे मुद्दे आज भी ज्यों के त्यों बने हुए हैं. ई. आईपी गुप्ता ने शिक्षक नेता मनीष कुमार सिंह के पार्टी में शामिल होने पर खुशी जताते हुए कहा कि उनका संघर्षशील व्यक्तित्व और शिक्षा के क्षेत्र में उनका अनुभव पार्टी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगा. उन्होंने विश्वास जताया कि उनके जुड़ने से पार्टी को जमीनी स्तर पर नई मजबूती मिलेगी और खगड़िया सहित पूरे बिहार में संगठन का विस्तार तेजी से होगा. अंत में उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए कार्य करें और पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाएं. इधर शिक्षक नेता मनीष कुमार सिंह ने कहा कि वे हमेशा शिक्षा, युवाओं और समाज के कमजोर वर्गों के मांगों के लिए संघर्ष करते रहे हैं. उन्होंने कहा कि इंडियन इक्लूसिव पार्टी उन्हें जनहित के मुर्दों को मजबूती से उठाने का अवसर प्रदान होगा.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन