स्कूल के वार्षिकोत्सव पर खेल खेल में पढ़ाई करने के टिप्स की दी गयी जानकारी

Updated:
विज्ञापन

पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया

विज्ञापन

लदौर. नगर पंचायत के बाजार स्थित एकलव्य इंटर नेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव पर खेल खेल में पढ़ाई करने की टिप्स की जानकारी दी गयी. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी सतीश कुमार, नगर पंचायत के चेयरमैन ममता कुमारी, एसआई अभिषेक कुमार, राहुल कुमार, बेला नोवाद मुखिया गौरीशंकर शर्मा, पूर्व सरपंच शशि शर्मा, सेवानिवृत शिक्षक जयप्रकाश शर्मा, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के विकास कुमार, उप चेयरमैन प्रतिनिधि सूरज कुमार, बीजेपी नेता रंजन कुमार राज ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. बताया जाता है कि रविवार को आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंधन द्वारा शिरकत कर रहे पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. इस दौरान विद्यालय के शैक्षणिक माहौल की सराहना करते पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने बच्चों को खेल खेल में पढ़ाई के प्रति दिलचस्पी बढ़ाने के टिप्स की जानकारी दी गयी. ताकि बच्चे पढ़ाई में बचपन से ही अभिरुचि लेने लगे. इसके अलावे इन्होंने बताया कि शिक्षा जीवन का आधार है. विकास का मूल मंत्र और सफलता की कुंजी है. जिसके बिना जीवन दिशाहीन और अधूरा है यह न केवल ज्ञान और कौशल प्रदान करती है. बल्कि आत्मनिर्भरता अच्छे आचरण और सही निर्णय लेने की क्षमता भी विकसित करती है. शिक्षा के बिना मनुष्य का जीवन उस इमारत की तरह है. जिसकी कोई नींव ना हो जो उसे अंधकार से उजाले की ओर ले जाती है. अगर बच्चों को बेहतर तरीके से शिक्षा दी जाती है तो बच्चे आगे चलकर अपने परिवार के साथ-साथ प्रखंड जिला एवं देशहित में महत्वपूर्ण योगदान देगा. देश को विकास के रास्ते तक ले जा सकते है. इसलिए हर छात्र को अभिभावक अपने बच्चों को जमीनी शिक्षा दें. ताकि अपने विद्यालय के साथ-साथ परिवार का मान सम्मान बढ़ाये. मौके पर समाजसेवी ऋषभ कुमार, विद्यालय के डायरेक्टर संजीत कुमार बंटी, शिक्षक सिंपी कुमारी, बबली कुमारी, पूजा कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, पूजा कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, सिमरन कुमारी, अभिषेक, आकाश, संजीत, संतोष, सुबोध आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन