कार्यकर्ताओं को वैचारिक स्पष्टता, संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण की दी जा रही जानकारी : उपाध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान आगामी 14 अप्रैल तक चलाया जायेगा

विज्ञापन

खगड़िया. भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान आगामी 14 अप्रैल तक चलाया जायेगा. अभियान का उद्देश्य जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को सेवा, समर्पण और वैचारिक प्रशिक्षण देना है. अलौली विधानसभा के अलौली दक्षिणी मंडल में आयोजित उद्घाटन सत्र में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष आलोक कुमार विद्यार्थी ने इस अभियान का उद्देश्य की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को एकात्मक मानववाद, अंतोदय, पार्टी कार्य पद्धति, राष्ट्र निर्माण और सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग में निपुण बनाना है. इस प्रशिक्षण वर्ग में 7 विषय तय किए गए हैं. जिनमें वैचारिक स्पष्टता, संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण और बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने पर विशेष बल दिया जाएगा. यह प्रशिक्षण केवल राजनीतिक कौशल नहीं बल्कि सामाजिक संवेदनशीलता और दायित्व बौध भी विकसित करता है. मौके पर मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार धमाका, महामंत्री अनिल कुमार गुप्ता, वर्ग प्रमुख जामुन साह, रामप्यारी देवी, मनोज ठाकुर, ब्रह्मदेव भगत, रामजतनरजक, डिना सदा, गोरेलाल सदा, जिला मंत्री विजय कुमार यादव आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन