सांसद ने मुख्यमंत्री व कृषि मंत्री को दी आंधी बारिश व ओलावृष्टि से तबाह हुए फसल की जानकारी

Updated:
विज्ञापन

सैकड़ों किसानों की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है.

विज्ञापन

किसानों को क्षति का मुआवजा देने का किया आग्रह खगड़िया. सांसद राजेश वर्मा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व कृषि मंत्री रामकृपाल यादव को लोकसभा क्षेत्र में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से फसलों की हुई भारी नुकसान की जानकारी दी. सांसद ने मुख्यमंत्री लिखे पत्र में कहा कि अन्नदाता किसानों की मेहनत पर पर मौसम की मार पड़ी. सर्वे कराकर जल्द मुआवजा देने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि लोकसभा क्षेत्र में 20 मार्च की शाम तेज आंधी-तूफान, बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया. मक्का और गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ है. सैकड़ों किसानों की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है. खासकर मक्के की फसल को सबसे ज्यादा क्षति पहुंची है. जिससे अन्नदाता काफी निराश और परेशान हैं. सांसद राजेश वर्मा ने पत्र के माध्यम से आग्रह किया है कि लोकसभा क्षेत्र में बड़ी आबादी की आजीविका कृषि पर निर्भर है. यहां किसान मुख्य रूप से गेंहू और मक्के का उत्पादन करते हैं. लोकसभा क्षेत्र के सिमरी बख्तियारपुर, बेलदौर ,परबत्ता, खगड़िया, अलौली, हसनपुर विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न प्रखंडों में व्यापक क्षति हुई है. मक्का की फसल पूरी तरह जमीन पर गिर गई है. जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान के साथ साथ आजीविका पर भी गहरा संकट उत्पन्न हो गया है. उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और कृषि मंत्री रामकृपाल यादव से आग्रह किया है कि इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों का सर्वेक्षण कराकर उचित मुआवजा देने की मांग की. ताकि इस संकट की घड़ी में किसानों को थोड़ी राहत मिल सके.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन