ePaper

युवा कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की मनायी जयंती

Updated at : 19 Nov 2024 10:01 PM (IST)
विज्ञापन
युवा कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की मनायी जयंती

भारत की एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए अपना बलिदान देने वाली इंदिरा सदैव सभी की प्रेरणा रहेंगी

विज्ञापन

खगड़िया. पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती मनायी गयी. युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नवीन कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया. युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नवीन कुमार ने उन्हें याद करते हुए कहा कि सशक्त एवं प्रगतिशील भारत के निर्माण में अपनी दक्षता, दृढ़ इच्छाशक्ति, कुशल नेतृत्व, अद्वितीय कार्यशैली एवं दूरदर्शिता से भारत निर्माण में उन्होंने अग्रणी योगदान दिया है. मजबूत इरादों, निर्भीक फैसलों एवं कुशल नेतृत्व से इंदिरा गांधी ने विश्व में भारत को एक सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित करने में अभूतपूर्व योगदान दिया. भारत की एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए अपना बलिदान देने वाली इंदिरा सदैव सभी की प्रेरणा रहेंगी. जिलाध्यक्ष नवीन कुमार द्वारा समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली समाज के सशक्त महिलाओं ने उन्हें याद किया. मौके पर कवित्री चम्पा रॉय, मंजू वर्मा, सीमा कुमारी, मीरा देवी, राजकिरण ठाकुर, रोजी कुमारी, जिला उपाध्यक्ष रंजीत कुमार, सदर विधानसभा अध्यक्ष अजय लहेरी, जिला सचिव अर्जुन कुमार, अभिषेक कुमार,छोटू कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन