जांच में नया मोड़, दो आरोपित गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
जांच में नया मोड़, दो आरोपित गिरफ्तार

गांव में चल रहे विवाद और मारपीट की घटना के बीच पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों युवक के पास एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस है. सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को थाना लाकर पूछताछ शुरू की.

विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आए नए तथ्य, हथियार उपलब्ध कराकर फंसाने के आरोप में कार्रवाई परबत्ता. थाना क्षेत्र के खीराडीह गांव में देशी कट्टा व कारतूस बरामदगी मामले ने पुलिस जांच के बाद नया मोड़ ले लिया है. प्रारंभिक कार्रवाई में हिरासत में लिए गए दो युवकों को जांच के दौरान राहत मिली है. जबकि उन्हें कथित रूप से फंसाने के आरोप में दो अन्य युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. बताया जाता है कि बीते बुधवार की शाम 112 डायल पुलिस ने खीराडीह गांव से गौतम कुमार और शुभम कुमार को हिरासत में लेकर परबत्ता थाना के सुपुर्द किया था. गांव में चल रहे विवाद और मारपीट की घटना के बीच पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों युवक के पास एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस है. सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को थाना लाकर पूछताछ शुरू की. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विस्तृत जांच की. जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर यह बात सामने आई कि दोनों युवक को कथित रूप से फंसाने की कोशिश की गई थी. इसके बाद पुलिस ने हिरासत में लिए गए गौतम कुमार और शुभम कुमार को निर्दोष पाया. जबकि खीराडीह निवासी मीना देवी के आवेदन पर मोनू कुमार और सोनू कुमार के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया. आरोप है कि दोनों ने आपसी विवाद और रंजिश के चलते हथियार उपलब्ध कराकर दूसरे पक्ष को फंसाने का प्रयास किया. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया. पुलिस अब इस पहलू की भी जांच कर रही है कि बरामद देशी कट्टा और कारतूस आरोपितों तक कैसे पहुंचे. अवैध हथियार के स्रोत और उससे जुड़े संभावित नेटवर्क की पड़ताल जारी है. थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है. उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस अवैध हथियार के स्रोत का भी पता लगाने में जुटी हुई है.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन