सुलझा प्रिस्टाइन फूड पार्क का विवाद, जल्द ही लगेंगे उद्योग: सांसद

Author Vinod rao
Updated:
विज्ञापन
सुलझा प्रिस्टाइन फूड पार्क का विवाद, जल्द ही लगेंगे उद्योग: सांसद

मानसी स्थित प्रिस्टाइन मेगा फूड पार्क का लंबे समय से अटका विवाद अब पूरी तरह खत्म हो चुका है. प्रिस्टाइन और बुडको के बीच जो मामला कोर्ट में लंबित था. उस पर लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सकारात्मक हस्तक्षेप और ठोस पहल करते हुए विवाद को पूरी तरह सुलझा दिया है.

विज्ञापन

खगड़िया-पूर्णिया फोरलेन की मंजूरी ऐतिहासिक, खुलेगा विकास और रोजगार का द्वार

सदन में उठाई गई मांग को कैबिनेट ने दी हरी झंडी, पीएम मोदी और नितिन गडकरी का जताया आभार

24 जून को दो साल का कार्यकाल पूरा होने पर जनता के सामने रखेंगे अपना रिपोर्ट कार्ड

खगड़िया. जिला मुख्यालय खगड़िया से पूर्णिया तक फोरलेन सड़क निर्माण को केंद्रीय कैबिनेट की हरी झंडी मिलने पर स्थानीय सांसद राजेश वर्मा ने खुशी व्यक्त किया है. गुरुवार को परिसदन में सांसद श्री वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर कहा कि खगड़िया और पूरे सीमांचल के विकास के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर होगा. प्रेस वार्ता के दौरान सांसद राजेश वर्मा ने कहा कि पटना से बेगूसराय तक तो फोरलेन की सुविधा थी. लेकिन बेगूसराय के बाद पूर्णिया तक सड़क की स्थिति बेहद दयनीय थी. इस गंभीर विषय को खगड़िया की जनता की आवाज बनकर सदन में पूरी मजबूती से उठाया था. तब केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आश्वस्त किया था कि इस परियोजना को जल्द स्वीकृति दी जाएगी. यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कैबिनेट की बैठक में सबसे पहले खगड़िया-पूर्णिया फोरलेन के निर्माण को मंजूरी दी गयी. सांसद ने इस बड़ी सौगात के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि यह केवल एक सड़क नहीं है. बल्कि खगड़िया और सीमांचल में उद्योग, व्यापार और विकास की नई रफ्तार तय करने वाली जीवनरेखा साबित होगी. श्री वर्मा ने कहा कि खगड़िया के सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में एनडीए के विधायक हैं. केंद्र-राज्य की डबल इंजन सरकार के पूर्ण सहयोग से आने वाले दिनों में खगड़िया को कई और बड़ी सौगातें मिलने जा रही है.

प्रिस्टाइन फूड पार्क का विवाद खत्म, पैदा होंगे रोजगार के अवसर

जिले में औद्योगिक निवेश को लेकर एक और बड़ी खुशखबरी देते हुए सांसद राजेश वर्मा ने बताया कि मानसी स्थित प्रिस्टाइन मेगा फूड पार्क का लंबे समय से अटका विवाद अब पूरी तरह खत्म हो चुका है. प्रिस्टाइन और बुडको के बीच जो मामला कोर्ट में लंबित था. उस पर लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सकारात्मक हस्तक्षेप और ठोस पहल करते हुए विवाद को पूरी तरह सुलझा दिया है. अब इस फूड पार्क में जल्द ही नए उद्योग स्थापित होंगे. जिससे स्थानीय स्तर पर बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे. उन्होंने संकल्प दोहराया कि आने वाले समय में खगड़िया में सड़क, पुल और पुलिया की कोई समस्या नहीं बचेगी.

24 जून को पेश करेंगे दो साल का रिपोर्ट कार्ड

पारदर्शिता और जनता के प्रति अपनी जवाबदेही का जिक्र करते हुए सांसद राजेश वर्मा ने कहा कि अपने कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर भी जनता के बीच रिपोर्ट कार्ड पेश किया था. अब आगामी 24 जून को कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर वे पुनः अपनी उपलब्धियों और किए गए कार्यों का विस्तृत रिपोर्ट कार्ड खगड़िया की जनता के सामने रखेंगे. खगड़िया को देश के अग्रणी और विकसित जिलों की श्रेणी में खड़ा करने के लिए पूरी एनडीए टीम पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

विज्ञापन
विनोद राव

लेखक के बारे में

By विनोद राव

विनोद राव प्रिंट माध्यम में 24 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन