खगड़िया में कपड़ा सुखाते समय करंट की चपेट में आई महिला, 55 वर्षीय मुनकी देवी की मौत, गांव में पसरा मातम

Updated:
विज्ञापन
घटना के बाद जुटी भीड़ | Prabhat Khabar Network

घटना के बाद जुटी भीड़ | Prabhat Khabar Network

Khagaria News: रोहियार गांव में एक दुखद घटना में 55 वर्षीय महिला की बिजली के करंट से दर्दनाक मौत हो गई. घर के सामने कपड़े सुखाते समय यह हादसा हुआ. इस घटना ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया है.

विज्ञापन

Khagaria News: खगड़िया जिले के चौथम प्रखंड में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया. रोहियार गांव में घर के सामने कपड़ा सुखाने के दौरान 55 वर्षीय महिला बिजली के करंट की चपेट में आ गई. गंभीर रूप से झुलसी महिला को परिजन आनन-फानन में निजी क्लिनिक लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है. स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया.

कपड़ा सुखाने के दौरान हुआ हादसा

यह घटना चौथम प्रखंड के रोहियार गांव की है. मृतका की पहचान चुनचुन शाह की 55 वर्षीय पत्नी मुनकी देवी के रूप में हुई है.

परिजन छोटू साह ने बताया कि मुनकी देवी अपने घर के सामने बिजली के पोल के पास कपड़े सुखा रही थीं. इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गईं.

करंट लगते ही वह गंभीर रूप से झुलस गईं और मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

अस्पताल पहुंचने से पहले चली गई जान

परिजनों ने तत्काल उन्हें इलाज के लिए नजदीकी निजी क्लिनिक पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

हादसे की खबर मिलते ही परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.

पीछे छोड़ गईं भरा-पूरा परिवार

बताया गया कि मुनकी देवी अपने पीछे दो पुत्र और तीन पुत्रियों का परिवार छोड़ गई हैं. उनकी अचानक हुई मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

ग्रामीणों ने भी इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है.

जनप्रतिनिधि पहुंचे, सहायता का दिया भरोसा

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि कापो यादव पीड़ित परिवार के घर पहुंचे.

उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया. साथ ही सरकार की ओर से मिलने वाली आपदा राहत राशि दिलाने का आश्वासन भी दिया.

Khagaria News: बिजली सुरक्षा को लेकर फिर उठे सवाल

इस हादसे के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली के पोल और तारों के आसपास अतिरिक्त सतर्कता और नियमित जांच जरूरी है, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके.

Also Read: राज्यसभा पहुंचे नीतीश कुमार, पहले दिन क्या-क्या हुआ? उपराष्ट्रपति से भी की मुलाकात

Also Read: प्रशांत किशोर के खिलाफ इलेक्शन कमीशन पहुंची भाजपा, चुनाव में करोड़ों रुपये खर्च करने और AI-बॉट्स से प्रचार का आरोप



विज्ञापन
Dhiraj Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Dhiraj Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन