खगड़िया-पूर्णिया राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन निर्माण की स्वीकृति से बेहतर यातायात की मिलेगी सुविधा: जिलाध्यक्ष

यह परियोजना खगड़िया सहित कोसी एवं सीमांचल क्षेत्र के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी. लंबे समय से क्षेत्र की जनता इस महत्वपूर्ण सड़क के चौड़ीकरण की मांग कर रही थी.
खगड़िया क्षेत्र में व्यापार, उद्योग और रोजगार के सृजित होंगे नए अवसर, इलाके का होगा विकासखगड़िया. खगड़िया-पूर्णिया राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन निर्माण की स्वीकृति मिलने से इलाके का विकास तीव्र गति से होगा. उक्त बातें जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने कही. उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं एवं जिला इकाई की ओर से बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तथा खगड़िया के सांसद राजेश वर्मा के प्रति आभार व्यक्त की है. जिलाध्यक्ष श्रीमति कुशवाहा ने कहा कि यह परियोजना खगड़िया सहित कोसी एवं सीमांचल क्षेत्र के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी. लंबे समय से क्षेत्र की जनता इस महत्वपूर्ण सड़क के चौड़ीकरण की मांग कर रही थी.
सड़क के निर्माण से खगड़िया और पूर्णिया के बीच आवागमन अधिक सुगम एवं सुरक्षित होगा
फोरलेन निर्माण की मंजूरी मिलने से लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी. क्षेत्र में व्यापार, उद्योग और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे. उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण से खगड़िया और पूर्णिया के बीच आवागमन अधिक सुगम एवं सुरक्षित होगा. साथ ही यात्रा समय में कमी आएगी. क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा. जदयू जिलाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री एवं सरकार के नेतृत्व में बिहार में आधारभूत संरचना के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है. खगड़िया-पूर्णिया राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन निर्माण की स्वीकृति इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा. क्षेत्र की जनता को शीघ्र ही इसका लाभ मिलेगा.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By विनोद राव
विनोद राव प्रिंट माध्यम में 24 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










