कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में पैक्स चुनाव की मतगणना हुईं संपन्न, 136 मत की बढत से आशीष कुमार ने लगाई जीत की हैट्रिक, समर्थकों में जश्न

Updated:
विज्ञापन

बुधवार को बैलेट बॉक्स में कैद हुई किस्मत का फैसला गुरुवार को हो गया और बेलदौर नगर पंचायत में सियासी भूचाल आ गया. आईटी भवन के ब्रज गृह से निकली मतपेटियों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हुई तो हर राउंड के बाद नतीजे की करवट बदलती रही.

विज्ञापन

बेलदौर. प्रखंड कार्यालय के आईटी भवन सभागार में गुरुवार को हुई पैक्स चुनाव के मतो की गिनती में आशीष उर्फ विदुर ने 136 मत की बढत से तीसरी बार जीत की हैट्रिक लगाने में कामयाब रहे. वही मतगणना प्रतिद्वंद्वी के मजबूत स्थिति के कारण काफी दिलचस्प एवं रोमांचक बना रहा. हर राउंड में बदले समीकरण, लेकिन आखिरी चक्र में आशीष कुमार उर्फ विदुर के चाहनेवाले वोटरों ने जीत हार का खेल ही पलट दिया. बुधवार को बैलेट बॉक्स में कैद हुई किस्मत का फैसला गुरुवार को हो गया और बेलदौर नगर पंचायत में सियासी भूचाल आ गया. आईटी भवन के ब्रज गृह से निकली मतपेटियों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हुई तो हर राउंड के बाद नतीजे की करवट बदलती रही. कभी नरेंद्र आगे तो कभी विदुर, लेकिन अंतिम चक्र आते-आते आशीष कुमार उर्फ विदुर कुमार ने अचानक चौकानेवाले बढत बनाते निकटतम प्रतिद्वंदी नीरज कुमार गुप्ता उर्फ नरेंद्र को 136 वोट से चुनावी दंगल में पछाड़ दिया. मतों की गिनती में बेलदौर पैक्स अध्यक्ष पद के चुनावी दंगल में प्रत्याशी आशीष कुमार विदुर को 827 मत मिला. वही निकटतम प्रत्याशी नीरज कुमार गुप्ता को 691 मत प्राप्त हुए. जबकि नवल भगत को 51,जवाहर शर्मा को 44, सुशील शर्मा को महज 40 मतों पर ही संतोष करना पड़ा जबकि 132 अवैध मत ने इस चुनाव के जीत हार काफी बदलाव उत्पन्न कर दिया. जिसमें आशीष कुमार विदुर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी प्रत्याशी नीरज कुमार गुप्ता को 136 मतों से पराजित किया. वही मतगणना हॉल में तनाव इस कदर था कि हर वोट की गिनती पर समर्थकों की सांसें थम जाती थी. शुरुआती 2 राउंड तक नरेंद्र की बढ़त देख उनके खेमे में जश्न का माहौल बन गया था. ढोल-नगाड़े और पटाखे तक मंगवा लिए गए थे. लेकिन तीसरे राउंड से ही ””विदुर”” नाम की आंधी चली और फिर रुकी ही नहीं. अंतिम राउंड की गिनती पूरी होते ही आशीष कुमार उर्फ विदुर कुमार के सिर पैक्स अध्यक्ष का ताज सज गया. 136 वोट का अंतर घोषित होते ही विदुर समर्थकों ने ””विदुर भैया जिंदाबाद”” के नारों से पूरा परिसर गूंजा दिया. अबीर-गुलाल उड़ते ही आईटी भवन के बाहर भगवा रंग बिखर गया. वहीं हार के बाद नरेंद्र समर्थक मायूस होकर चुपचाप लौट गए. किसी के चेहरे पर मुस्कान नहीं थी. वही इस जश्न के बीच प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ सतीश कुमार ने बेलदौर अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुए आशीष कुमार उर्फ विदुर को जीत का प्रमाण पत्र सौंपकर औपचारिक घोषणा की. उन्होंने कहा कि पूरी मतगणना सीसीटीवी और मजिस्ट्रेट की निगरानी में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई. सुरक्षा के लिहाज से बेलदौर थाने की पुलिस, और मजिस्ट्रेट तैनात थे. मतगणना केंद्र के 500 मीटर दायरे में धारा 144 लागू थी. वही इस कड़े मुकाबले में मिली जीत से एक तरफ जश्न का माहौल है तो वहीं अशीष उर्फ विदुर के सामने सबसे बड़ी चुनौती पैक्स को घाटे से उबारकर किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने की होगी. चुनाव में किए गए वादे अब जमीन पर उतरेंगे या सिर्फ नारे बनकर रह जाएंगे, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा. फिलहाल बेलदौर में विदुर की जीत की गूंज है. वही परिणाम घोषित होते ही समर्थकों ने अबीर-गुलाल उड़ाकर मनाया जश्न.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन