चौथम को मिला विकास का तोहफा: एक करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन
Updated at : 05 Oct 2025 9:23 PM (IST)
विज्ञापन

चौथम को मिला विकास का तोहफा: एक करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन
विज्ञापन
जिला परिषद अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव व जिप सदस्य प्रवीण कुमार ने दी योजनाओं की सौगात, सड़कों से लेकर शौचालय तक शामिल
चौथम.
विकास की दिशा में चौथम प्रखंड ने महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है. रविवार को जिला परिषद अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव ने प्रखंड क्षेत्र में लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुई विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया. ये योजनाएं जिला परिषद सदस्य प्रवीण कुमार की अनुशंसा पर संचालित की गयी थी. कार्यक्रम की शुरुआत नवादा गांव से हुई, जहां 10 लाख रुपये की लागत से बनी पीसीसी सड़क का उद्घाटन किया गया. इसके पश्चात शिवाधीन महावीर इंटर स्कूल में 14 लाख रुपये की लागत से बनी चहारदीवारी का उद्घाटन कर उसे विद्यालय को समर्पित किया गया. इसी क्रम में पिपरा पंचायत में आठ लाख व पांच लाख रुपये की लागत से बनी दो पीसीसी सड़कों का शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया. इसके अतिरिक्त, ब्रम्हा इंटर स्कूल के निकट 12 लाख रुपये की लागत से निर्मित सीढ़ी घाट, तिला टोल में तीन लाख से बनी सामुदायिक शौचालय, तथा तिलेय गांव में 15 लाख की लागत से बनी पीसीसी सड़क का भी उद्घाटन किया. तेलौछ पंचायत के गढ़िया गांव में लगभग 15 लाख रुपये की लागत से बनी सीढ़ी घाट को भी जनता को सौंप दिया गया. मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि जिले के हर कोने में विकास पहुंचे. योजनाओं का पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन हमारी प्राथमिकता है. जिला परिषद सदस्य प्रवीण कुमार ने जानकारी दी कि उनके क्षेत्र में एक करोड़ रुपये की लागत से योजनाएं पूरी की जा चुकी हैं, और एक करोड़ रुपये से अधिक की अन्य योजनाएं भी संचालित हैं. इस शुभ अवसर पर पूर्व मुखिया अशोक सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता भाग्यश्री, वर्तमान मुखिया, अन्य जिला परिषद सदस्य, तथा क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




