परबत्ता में शिक्षक पति ने पत्नी की हत्या कर शव किया गायब
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Jun 2024 12:04 AM
थाना क्षेत्र के बड़ी लगार गांव में शिक्षक पति ने पत्नी की हत्या कर शव को गायब कर दिया है.
प्रतिनिधि, परबत्ता. थाना क्षेत्र के बड़ी लगार गांव में शिक्षक पति ने पत्नी की हत्या कर शव को गायब कर दिया है. बुधवार को मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शंकरपुर वार्ड 7 निवासी विजय प्रसाद यादव ने प्राथमिक विद्यालय इंग्लिश लगार के शिक्षक दामाद समरजीत भारती सहित एक दर्जन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. विजय यादव ने पुलिस को बताया कि पुत्री की हत्या कर दामाद द्वारा शव गायब कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 में पुत्री आभा कुमारी का विवाह शंकर यादव के पुत्र समरजीत भारती से किया था. क्षमता के अनुसार दामाद को उपहार दिये थे, लेकिन बाद में लगातार उनका डिमांड बढ़ता गया. डिमांड पूरा नहीं होने पर उन्होंने पुत्री आभा की हत्या कर दी. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर कार्रवाई की जा रही है. पुलिस हर बिंदु पर जांच में जुटी हुई है. गंगा नदी में शव की तलाशी के लिए एसडीआरएफ टीम के सदस्यों को लगाया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










