अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का किया औचक निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का किया औचक निरीक्षण

प्रखंड क्षेत्र के समसपुर एवं बन्नी में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के निदेशक सुधीर कुमार द्वारा अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का औचक निरीक्षण किया

विज्ञापन

गोगरी.

प्रखंड क्षेत्र के समसपुर एवं बन्नी में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के निदेशक सुधीर कुमार द्वारा अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उनके साथ जिला समन्वयक मीरा कुमारी एवं गोगरी प्रखंड समन्वयक सन्नी कुमार मौजूद थे.निरीक्षण के दौरान निदेशक ने अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई की कार्यप्रणाली, कचरा प्रबंधन व्यवस्था एवं स्वच्छता अभियान की प्रगति का जायजा लिया. उन्होंने पंचायत स्तर पर किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत घर-घर से कचरा उठाव का कार्य प्रभावी रूप से किया जा रहा है. निरीक्षण के दौरान स्वच्छता पर्यवेक्षक गणेश कुमार, दुलारचंद कुमार स्थानीय जनप्रतिनिधि, स्वच्छता कर्मी रेणु देवी, सुमन चौधरी, किशो देवी, रणवीर पासवान उपस्थित रहे.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन