चौथम में एक ही रात तीन मंदिरों से घंटा चोरी, दुकान का ताला तोड़ने की कोशिश : बाजार में दहशत

Updated:
विज्ञापन

ठाकुरवारी में खुला घंटा | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चौथम में अज्ञात चोरों ने एक रात में तीन मंदिरों से घंटा और पूजा सामग्री चुरा ली. इसी रात एक ब्यूटी पार्लर में भी चोरी का प्रयास हुआ. इन घटनाओं से स्थानीय लोगों और दुकानदारों में दहशत का माहौल है.

विज्ञापन

चौथम (खगड़िया) : थाना क्षेत्र में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक साथ तीन मंदिरों को निशाना बनाया. चोर मंदिरों से घंटा समेत पूजा-पाठ में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री चोरी कर ले गये. वहीं, चौथम बाजार स्थित एक ब्यूटी पार्लर की दुकान का ताला तोड़ने का भी प्रयास किया गया. एक ही रात में चोरी और चोरी के प्रयास की घटनाओं से बाजारवासियों और दुकानदारों में दहशत का माहौल है.

विज्ञापन

तीन मंदिरों से घंटा समेत पूजा सामग्री चोरी

ग्रामीणों के अनुसार, चोरों ने चौथम ठाकुरबाड़ी, लालपुर स्थित बजरंगबली मंदिर और प्रखंड परिसर स्थित मंदिर में चोरी की. तीनों मंदिरों से घंटा के अलावा पीतल की बाल्टी समेत अन्य पूजा सामग्री भी चोरी किये जाने की बात सामने आयी है.

सुबह मंदिर पहुंचने पर लोगों को चोरी की जानकारी हुई. इसके बाद आसपास के लोगों में घटना को लेकर आक्रोश देखा गया.

ब्यूटी पार्लर का ताला तोड़ने का प्रयास

इधर, चौथम बाजार स्थित एक ब्यूटी पार्लर की दुकान को भी चोरों ने निशाना बनाने की कोशिश की. चोरों ने दुकान का ताला तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन अंदर प्रवेश करने में सफल नहीं हो सके.

स्थानीय लोगों के अनुसार, इससे पहले भी चौथम बाजार की कई दुकानों में चोरी या चोरी के प्रयास की घटनाएं हो चुकी हैं. लगातार हो रही घटनाओं को लेकर व्यवसायियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गयी है.

रात में पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग

स्थानीय दुकानदार फरेश सिंह, अमन साह, विजय सोनी, राजा कुमार, राजेश कुमार, मुन्ना कुमार, अंजन कुमार सिंह, नीरज सनम समेत अन्य लोगों ने प्रशासन से रात में पुलिस गश्ती बढ़ाने और चौथम बाजार में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है.

दुकानदारों का कहना है कि लगातार चोरी और चोरी के प्रयास से व्यवसायियों में भय का माहौल है. स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से घटनाओं में शामिल चोरों की पहचान कर जल्द कार्रवाई करने की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन