घर लौट रहे बाइक सवार को ट्रक ने कुचला, भाई की मौत, बहन व भांजा रेफर
Published by : RAJKISHORE SINGH Updated At : 11 Jun 2026 10:28 PM
विज्ञापन
मानसी थाना क्षेत्र के ठाठा गांव के समीप एनएच 31 पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी
विज्ञापन
खगड़िया.
मानसी थाना क्षेत्र के ठाठा गांव के समीप एनएच 31 पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. जबकि पर बाइक पर बैठे बहन व भांजा जख्मी हो गया. घटना गुरुवार दोपहर की बतायी जा रही है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजन को सौंप दिया. बताया जाता है कि नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 27 चम्पानगर निवासी सागर तांती का 20 वर्षीय पुत्र अविनाश कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. मृतक के परिजनों ने बताया कि चौथम थाना क्षेत्र के पिपरा गांव से अविनाश बहन व भांजा को बाइक पर बैठाकर घर चम्पानगर लौट रहा था. इसी दौरान मानसी थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर लाइन होटल के समीप अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से कुचल दिया. जिसके कारण बाइक सवार अविनाश की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि बाइक के पीछे बैठे बहन साधना कुमारी व उसका सात वर्षीय भांजा गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों ने जख्मी को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया. घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. परिजनों ने बताया कि अविनाश गुरूवार की सुबह बाइक से बहन का ससुराल गया था. उसकी बहन साधना का कॉलेज में काम था. बाइक से साधना व उसके पुत्र घर लौट रहा था. इसी दौरान हादसा हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया. सदर अस्पताल में मृतक के परिजनों के चीत्कार से गममीन हो गया. मृतक की बहन व माता-पिता दहाड़ मारकर रो रही थी. अस्पताल में मृतक के परिजनों की भीड़ लग गयी. भाई के वियोग में बहन बार-बार बेहोश हो रही थी. महिलाएं पानी छिड़कर होश में लाने का प्रयास कर रही थी. जबकि पिता बेसुध पड़ा हुआ था. बार-बार पुत्र का शव देखकर फफक रहा था. बताया जाता है कि अविनाश दो भाई में सबसे छोटा था. जबकि तीन बहन था. वे प्रतियोगिता की तैयारी कर रहा था. इधर, बताया जाता है कि स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक को पकड़ लिया गया है. जबकि ट्रक चालक फरार हो गया. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर कानूनी प्रक्रिया में जुट गया है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










