अलौली में मनरेगा पीओ 45 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, सहायक एकाउंटेंट पर भी केस

Updated:
विज्ञापन

फोटो- निगरानी के गिरफ्त में मनरेगा पीओ व एकाउंटेंट. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

खगड़िया के अलौली प्रखंड में बिल भुगतान के बदले 45 हजार रुपये रिश्वत लेते मनरेगा पीओ रमन जी भाई को निगरानी टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

Khagaria Vigilance Action: खगड़िया. निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना की टीम ने मंगलवार दोपहर अलौली प्रखंड कार्यालय स्थित मनरेगा कार्यालय में कार्रवाई करते हुए कार्यक्रम पदाधिकारी (पीओ) रमन जी भाई को 45 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया. मामले में मनरेगा सहायक एकाउंटेंट साहिल अकरम के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है. निगरानी टीम ने दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

विज्ञापन

बिल भुगतान के नाम पर मांगी गई थी रिश्वत

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के डीएसपी वसीम फिरोज ने बताया कि एक परिवादी ने शिकायत की थी कि मनरेगा योजना से जुड़े बिल भुगतान के नाम पर रिश्वत की मांग की जा रही है. शिकायत मिलने के बाद मामले का सत्यापन कराया गया, जिसमें आरोप प्रथम दृष्टया सही पाया गया.

12 सदस्यीय टीम ने बिछाया जाल

शिकायत के सत्यापन के बाद निगरानी विभाग ने 12 सदस्यीय टीम का गठन किया. टीम ने मंगलवार को अलौली प्रखंड मनरेगा कार्यालय में योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए मनरेगा पीओ रमन जी भाई को 45 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया.

सहायक एकाउंटेंट पर रिश्वत मांगने का आरोप

डीएसपी वसीम फिरोज ने बताया कि मनरेगा सहायक एकाउंटेंट साहिल अकरम द्वारा 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग किए जाने की शिकायत थी. हालांकि कार्रवाई के दौरान सहायक एकाउंटेंट के पास से रिश्वत की राशि बरामद नहीं हुई है. मामले में उसकी भूमिका की जांच की जा रही है.

14 जुलाई को की गई थी शिकायत

निगरानी अधिकारियों के अनुसार परिवादी वेंडर ने बीते 14 जुलाई को मनरेगा पीओ और एकाउंटेंट द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज कराई थी. जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गयी.

आरोपी के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी

Khagaria Vigilance Action: डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार मनरेगा पीओ के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. निगरानी विभाग मामले की आगे की जांच कर रहा है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन