शॉर्ट से लगी आग, सैकड़ों एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख

Updated:
विज्ञापन

थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अग्निशमन विभाग को जानकारी दी

विज्ञापन

पसराहा. थाना क्षेत्र अंतर्गत देवठा मौजा के बड़हरा बहियार में किसानों पर कुदरत और किस्मत की दोहरी मार पड़ी है. शुक्रवार दोपहर लगभग तीन बजे, भीषण गर्मी और तेज पछुआ हवाओं के बीच अचानक भड़की आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया. आग की लपटों ने क्षेत्र में सैकड़ों एकड़ गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया. आग इतनी तेजी से फैली कि खेतों में काम कर रहे किसान और स्थानीय ग्रामीण जब तक कुछ समझ पाते, तब तक फसल का एक बड़ा हिस्सा जलकर स्वाहा हो चुका था. स्थानीय लोगों ने पारंपरिक संसाधनों के जरिए आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन तेज हवा के झोंकों के सामने उनकी कोशिशें नाकाम रहीं और साल भर की मेहनत आंखों के सामने ही राख के ढेर में तब्दील हो गई. घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पसराहा थाना को सूचित किया गया, जिसके बाद थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अग्निशमन विभाग को जानकारी दी. स्थिति की भयावहता को देखते हुए महेशखूंट, गोगरी और पसराहा से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची. दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत और घंटों के संघर्ष के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था. स्थानीय किसानों के अनुसार, किसानों का कहना है यह भीषण आग 33 केवी विद्युत लाइन के खंभों के पास हुए हुई है. संभवतः शॉर्ट सर्किट की चिंगारी से लगी होगी. इस अग्निकांड में सन्नी कुमार, महंत सिंह, पप्पू सिंह, संदीप कुमार, दीपक सिंह, जवाहर सिंह, प्रभंजन कुमार, नीरज कुमार, सतीश सिंह, शैलेंद्र सिंह, भूषण सिंह, पंकज सिंह, सदानंद सिंह, अच्युतानंद सिंह, सुधीर कुमार, मंटून कुमार, बबलू कुमार, मिथलेश कुमार, बिलास सिंह और संजय सिंह सहित दर्जनों किसानों की 50 एकड़ से अधिक की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है. पुलिस और स्थानीय प्रशासन घटना की जांच कर रहे हैं, वहीं अपनी आजीविका खो चुके पीड़ित किसान अब सरकार से उचित मुआवजे की गुहार लगा रहे हैं.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन