हनुमान जन्मोत्सव पर गुंजा हनुमान चालीसा पाठ, माहौल हुआ भक्तिमय

Updated at : 02 Apr 2026 8:47 PM (IST)
विज्ञापन
हनुमान जन्मोत्सव पर गुंजा हनुमान चालीसा पाठ, माहौल हुआ भक्तिमय

घर-घर जाकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आधारित पुस्तक वितरण किया.

विज्ञापन

बेलदौर. प्रखंड के बलैठा पंचायत में हनुमान जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ कर जय श्री राम के जयघोष लगाते मनाया गया. जानकारी के मुताबिक गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 101 वे वर्ष की खुशी में संघ का संदेश घर-घर पहुंचाया गया. इस दौरान संघ के स्वयंसेवक , विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ता समेत हनुमान भक्तों का जत्था प्रभात फेरी में शिरकत करते डुमरी,ढाढी,नारदपुर ठठ्ठा बासा नकटाबासा बरैठा पचाठ आदि मुहल्ले का भ्रमण करते संबंधित हनुमान मंदिर पहुंचकर हनुमान चालीसा का पाठ कर जन्मोत्सव मनाया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने डुमरी दुर्गा मंदिर से विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं घर-घर जाकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आधारित पुस्तक वितरण किया. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से संघ के प्रमुख विकास कुमार, स्वयंसेवक प्रेम राजा, धर्मेंद्र कुमार, मनोज कुमार, बंटु कुमार, विलास पटेल, सोहन सिंह, शिवानंद साह, दिलखुश झा, रवि भूषण झा समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे. इस संबंध में विश्व हिंदू परिषद के रवि भूषण झा ने बताया कि चैत्र पूर्णिमा के दिन हनुमान जी का जन्म हुआ था इसलिए इस दिन को हनुमान जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है. इस अवसर पर भक्त हनुमान जी के दर्शन करने के लिए मंदिरों में पहुंचते है चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि पर माता अंजनी और केसरी के पुत्र हनुमान जी का जन्म त्रेता युग में हुआ था. इस पावन अवसर पर भक्तों ने हनुमान मंदिरों में पूजा की और भंडारे का आयोजन कर महाप्रसाद वितरण किया. वहीं उक्त कार्यक्रम के दौरान आसपास का माहौल भक्तिमय बना रहा.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन