बिहार दिवस पर नीली रोशनी से जगमगाएंगे सरकारी भवन, भव्य आयोजन की तैयारी

Updated at : 19 Mar 2026 8:06 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार दिवस पर नीली रोशनी से जगमगाएंगे सरकारी भवन, भव्य आयोजन की तैयारी

बिहार दिवस पर नीली रोशनी से जगमगाएंगे सरकारी भवन, भव्य आयोजन की तैयारी

विज्ञापन

जेएनकेटी स्टेडियम में सजेगी प्रदर्शनियां, क्विज, पेंटिंग व खेल प्रतियोगिताओं के साथ मनेगा उत्सव

खगड़िया. बिहार दिवस 2026 के अवसर पर जिले के सभी सरकारी व सामुदायिक भवनों को आकर्षक ब्लू लाइट्स (नीली रोशनी) से सजाया जाएगा. इस गौरवशाली दिन पर पंचायत से लेकर जिला स्तर तक व्यापक व भव्य कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गयी है. मुख्य आयोजन जिला मुख्यालय के जेएनकेटी स्टेडियम में होगा, जिसकी शुरुआत बिहार दिवस की पूर्व संध्या यानी 21 मार्च 2026 को शाम 4:00 बजे से होगी. समारोह के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा विकासपरक प्रदर्शनी स्टॉल लगाए जाएंगे, जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथियों द्वारा किया जाएगा.

प्रतियोगिताओं व खेलों का होगा संगम

उत्सव के दौरान विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के लिए क्विज, वाद-विवाद व पेंटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी. साथ ही, शारीरिक दक्षता व मनोरंजन के लिए रस्साकशी (टग ऑफ वॉर) व कबड्डी प्रतियोगिताओं का भी आयोजन होगा. 21 मार्च की शाम सात बजे कलेक्ट्रेट परिसर में रंगोली निर्माण व दीपोत्सव के माध्यम से बिहार की प्रगति व संस्कृति का जश्न मनाया जाएगा. 22 मार्च को सुबह 11:00 बजे से पुनः विभागीय स्टॉल आमजन के लिए खोल दिए जाएंगे, जिसमें लगभग 23 विभागों की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा.

व्यंजन मेला व सांस्कृतिक संध्या का आकर्षण

इस अवसर पर विशेष रूप से ”व्यंजन मेला” का आयोजन किया जाएगा, जहां लोग स्थानीय स्वाद का आनंद ले सकेंगे. स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए विशेष हेल्थ कैंप भी लगाए जाएंगे. 22 मार्च की शाम पांच बजे से भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी, जिसमें स्थानीय कलाकारों, युवाओं व स्वयं सहायता समूहों की सक्रिय भागीदारी रहेगी. पंचायत स्तर पर भी सभी सरकारी भवनों को नीली रोशनी से नहलाया जाएगा, जिससे पूरे जिले में उत्सव जैसा माहौल रहेगा.

जनजागरूकता पर रहेगा विशेष जोर

जिला प्रशासन द्वारा बिहार दिवस के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण व ”जल-जीवन-हरियाली” अभियान के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा. सुरक्षा, यातायात व जनसुविधाओं के लिए कड़े प्रबंध किए गए हैं. प्रशासन ने छात्रों और समाज के सभी वर्गों से इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है, ताकि बिहार दिवस को एक सशक्त व प्रेरणादायक जन्मोत्सव के रूप में मनाया जा सके. विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी इस मंच से साझा की जाएगी.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन