अगुवानी गंगा घाट पर गंगा महाआरती का आयोजन, भक्तिमय हुआ माहौल

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत विद्वान पंडितों और आचार्यों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई

विज्ञापन

परबत्ता. पूर्णिमा की पावन संध्या पर उत्तरवाहिनी अगुवानी गंगा घाट पर भव्य गंगा महाआरती का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत विद्वान पंडितों और आचार्यों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिससे पूरा घाट भक्तिमय माहौल में डूब गया. इस अवसर पर परबत्ता विधानसभा क्षेत्र के विधायक बाबूलाल शौर्य ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि अब प्रत्येक माह की पूर्णिमा को त्रिवेणी संगम उत्तरवाहिनी अगुवानी गंगा घाट पर नियमित रूप से पूजा-अर्चना, हवन-यज्ञ और गंगा महाआरती का आयोजन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा, सुख-शांति और समृद्धि का संदेश भी देगा. मां गंगा को ‘मुक्तिधाम’ और ‘मोक्षधाम’ बताते हुए उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस आयोजन से जुड़ने की अपील की. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि खगड़िया डीडीसी श्वेता भारती ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के धार्मिक कार्यक्रम सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करते हैं. वहीं डीएसपी साक्षी कुमारी ने श्रद्धालुओं से अनुशासन बनाए रखने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की. मौके पर बीडीओ संतोष कुमार पंडित, पूर्व जिला परिषद सदस्य शैलेन्द्र कुमार शैलेश, पूर्व मुखिया रीना देवी, राजीव चौधरी सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन