बिहार दिवस पर गोगरी में प्रशासन व मीडिया के बीच होगा मैत्री किक्रेट मैच

Updated at : 20 Mar 2026 7:25 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार दिवस पर गोगरी में प्रशासन व मीडिया के बीच होगा मैत्री किक्रेट मैच

आगामी 22 मार्च को बिहार दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जायेगा. इसकी अनुमंडल क्षेत्र में तैयारी जोर-शोर से की जा रही है

विज्ञापन

तैयारी को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक, बच्चों के बीच होगी विभिन्न प्रतियोगिताएं

गोगरी.

आगामी 22 मार्च को बिहार दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जायेगा. इसकी अनुमंडल क्षेत्र में तैयारी जोर-शोर से की जा रही है. प्रशासनिक अधिकारी व सामाजिक व राजनीति संगठन के लोग मैराथन रैली की तैयारी में जुट गए हैं. सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थान के बच्चे व अध्यापक पेंटिंग, रंगोली व सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी में जुटे हैं. मैराथन रैली का उद्घाटन अनुमंडल कार्यालय से डीएम नवीन कुमार हरी झंडी दिखाकर करेंगे. साथ ही दिन में भगवान इंटर विद्यालय के मैदान में होने वाले मैत्री क्रिकेट मैच की तैयारी के लिए भी प्रशासनिक एकादश व मीडिया एकादश के प्लेयर अपनी-अपनी टीम के जीत के लिए प्रैक्टिस कर रहे हैं. भगवान उच्च विद्यालय के मैदान को शानदार तरीके से सजाया गया. गोगरी एसडीओ संजय कुमार ने कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को अधिकारियों व फाइव स्टार कल्चरल एंड स्पोर्ट्स क्लब के सदस्यों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में रविवार को बिहार दिवस के दिन होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गयी.

मैराथन रैली का भी आयोजन

एसडीओ ने कहा कि बिहार दिवस को गौरवशाली व ऐतिहासिक रूप से मनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि सुबह में 7:00 से बजे तक मैराथन रैली का आयोजन किया जाएगा. जिसमें अनुमंडल प्रशासन के साथ-साथ प्रखंड व नगर सहित सभी विभाग के अधिकारी शामिल होंगे. मैराथन रैली अनुमंडल कार्यालय से रवाना होकर जमालपुर मुख्य बाजार होते हुए मुश्कीपुर चौक, रोड नंबर 14 होते हुए मुख्य बाजार से वापसी करते हुए अनुमंडल कार्यालय में समाप्त की जाएगी. मैराथन रैली में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा. उसके बाद भगवान इंटर विद्यालय के मैदान में 10:00 बजे दिन से प्रशासन एकादश व मीडिया एकादश के बीच 15-15 ओवर का क्रिकेट मैच खेला जाएगा. जिसमें विजेता व उपविजेता को कप प्रदान की जाएगी. इसके बाद पेंटिंग और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन होगा. शाम में गायत्री मंदिर कुर्मी टोला के पास स्थित विवाह भवन में 6:00 से 8:30 तक स्कूली बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा. पारितोषिक वितरण समारोह के बाद कार्यक्रम के समाप्ति की घोषणा की जाएगी. बैठक में बीडीओ रघुनंदन आनंद, प्रखंड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोरंजन कुमार, फाइव स्टार के सचिव अरुण कुमार, तरुण कुमार, सुबोध कुमार सिन्हा, बिनोद कुमार मंडल, संजीव कुमार संजय, मनोज कुमार गुप्ता आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन