दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में चार घायल
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है
बेलदौर. थाना क्षेत्र के पनसलवा गांव में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दोनों पक्षों से चार व्यक्ति के घायल हो गये. पनसलवा गांव निवासी मनोरंजन सिंह की पत्नी अनुराधा कुमारी ने बताया कि मामूली विवाद को लेकर मेरा चचेरा ससुर उपेंद्र सिंह के पुत्र गाली गलौज करते हुए मेरे घर के समीप पहुंचकर परिवार के साथ मारपीट किया. मारपीट के दौरान इन्होंने आरोपित पक्ष के लोगों पर कीमती जेवरात छिन लेने का आरोप लगाया गया. वहीं दूसरे पक्ष के उपेंद्र सिंह की पत्नी 55 वर्षीय सुभद्रा देवी ने बताई कि राम विनय सिंह, बम बम सिंह, वीरेंद्र सिंह समेत आधे दर्जन से अधिक व्यक्ति लाठी डंडे से लेस होकर जानलेवा हमला कर दिया. मारपीट करने के दौरान मेरी पुत्री सोनी कुमारी का सोने का जेवर छीन लिया. थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष से आवेदन मिला है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर सिंह
राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










