महद्दीपुर में चार दिवसीय चैती दुर्गा मेले की धूम, रामनवमी पर उमड़ेगा आस्था का जनसैलाब

महद्दीपुर में चार दिवसीय चैती दुर्गा मेले की धूम, रामनवमी पर उमड़ेगा आस्था का जनसैलाब
पसराहा. थाना क्षेत्र के महद्दीपुर में चार दिवसीय राजकीय दुर्गा मेला की तैयारी अंतिम चरण में है. अध्यात्म और आस्था के संगम के रूप में विख्यात महद्दीपुर की मां दुर्गा के प्रति भक्तों में अटूट विश्वास है. माना जाता है कि यहां स्थापित मां दुर्गा भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं. यही कारण है कि इस मंदिर की ख्याति अब केवल बिहार तक सीमित न रहकर देश के कोने-कोने में फैल चुकी है. मंदिर की अद्भुत कलात्मक शैली और वहां स्थापित मां दुर्गा की जीवंत व आकर्षक संगमरमर की प्रतिमा श्रद्धालुओं को अपनी ओर बरबस ही आकर्षित कर लेती है. लोक मान्यता है कि जो भी भक्त सच्चे मन से मैया के इस दरबार में हाजिरी लगाता है, वह कभी खाली हाथ वापस नहीं लौटता. मेला में सांस्कृतिक और पारंपरिक खेलों के प्रति भी यहां विशेष उत्साह देखा जा रहा है. अखाड़ा प्रभारी सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित होने वाले कुश्ती दंगल में नेपाल, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और बिहार के नामी पहलवान अपने जौहर दिखाएंगे.
जम्मू की तर्ज पर बनाया जा रहा वैष्णो देवी गुफा, आकर्षण का केंद्र होगा जल परी
श्री श्री 108 चैती दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि दशकों से यहां रामनवमी के अवसर पर मेले का आयोजन किया जा रहा है. इस वर्ष भी मेले को ऐतिहासिक बनाने के लिए पंडाल और आकर्षक तोरण द्वारों का निर्माण किया जा रहा है, जबकि मूर्तिकार प्रतिमा को अंतिम रूप देने में दिन-रात जुटे हुए हैं. मेले की विशालता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यहां राज्य के विभिन्न हिस्सों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ते हैं. आयोजन समिति के अध्यक्ष रोहीन कुमार सिंह, सचिव अरुण सिंह आदि ने बताया कि इस बार मेले में पहली बार जम्मू की तर्ज पर बनी वैष्णो देवी गुफा और ””जल परी”” मुख्य आकर्षण का केंद्र होंगे. इसके अतिरिक्त मीना बाजार, मौत का कुआं, टावर झूला और ड्रैगन ट्रेन जैसे मनोरंजन के साधन भी उपलब्ध रहेंगे. अभिनय निर्देशक रणधीर कुमार तथा प्रोन्टियर सुनील सिंह व सुनील मेहता ने बताया कि मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी धूम रहेगी, जिसमें 28 मार्च को भव्य देवी जागरण के पश्चात आगामी दिनों में एक और जल्लाद””, सूर्यपुत्र कर्ण और पराजय जैसे नाटकों का मंचन किया जायेगा.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




