नवादा हनुमान मंदिर में रामनवमी पर किया गया ध्वजारोहण

Updated:
विज्ञापन

नवादा हनुमान मंदिर में रामनवमी पर किया गया ध्वजारोहण

विज्ञापन

चौथम. प्रखंड क्षेत्र में जगह- जगह पर रामनवमी पर श्रद्धा पूर्वक ध्वजारोहण किया गया. चौथम के हनुमान मंदिर में पंडित मतीन्द्र नाथ मिश्र द्वारा मंत्रोचारण कर विधि विधान के साथ दर्जनों ग्रामीणों ने एक साथ ध्वजारोहण कराया, जबकि नवादा गांव स्थित हनुमान मंदिर एक बार फिर सामूहिक एकता और आस्था का केंद्र बन गया. शुक्रवार को रामनवमी के अवसर पर एक साथ दो हजार से अधिक पताकाओं (ध्वज) का ध्वजारोहण किया गया. बताया जाता है कि चौथम पंचायत क्षेत्र के नवादा गांव की आबादी लगभग 11 हजार से अधिक है. हर वर्ष की तरह इस बार भी गांव के सभी लोग एकजुट होकर हनुमान मंदिर परिसर में सामूहिक रूप से ध्वजारोहण किया. जब एक साथ हजारों ध्वज फहराए गये. पूरा क्षेत्र जय हनुमान के उद्घोष से गूंज उठा. मंदिर परिसर पूरी तरह भक्तिमय माहौल में रंग गया. मौके पर ग्रामीण नरेश सिंह, बजरंगी सिंह, संजय यादव, फागेंद्र सिंह, राम बालक सिंह, रंजन कुमार सिंह, इंदल कुमार, आत्मा कुमार, पूरन कुमार, शिक्षक राजीव रंजन, शिक्षक विनोद कुमार सिंह, अमित कुमार, गौतम कुमार, पानपोल सिंह, छब्बू सिंह, योगेंद्र सिंह, सुरेश सिंह, भगवान सिंह आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन