पान सम्मान दिवस समारोह में भाग लेने खगड़िया से पांच हजार समर्थक जाएंगे पटना

Updated:
विज्ञापन

सम्मान समारोह का उद्घाटनकर्ता केंद्र में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी होंगे

विज्ञापन

खगड़िया. इंडियन इंक्लूसिव पार्टी और अखिल भारतीय पान महासंघ के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को कोशी सेंट्रल स्कूल के सभागार में एक बैठक आयोजित की गई. बैठक में 12 अप्रैल 2026 को बापू सभागार पटना में आयोजित होने से होने वाले पान सम्मान दिवस समारोह में खगड़िया से 5000 लोगों को ट्रेन, बस और निजी वाहनों से कार्यक्रम में शामिल कराने का लक्ष्य रखा गया. इस पान सम्मान समारोह का उद्घाटनकर्ता केंद्र में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी होंगे. वहीं मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष बिहार सरकार तेजस्वी प्रसाद यादव और दीपांकर भट्टाचार्य होंगे. बैठक में आईआईपी के जिला अध्यक्ष मनोज तांती, पान महासभा के जिला अध्यक्ष रामचंद्र तांती, अजीत आजाद, अशोक पोद्दार, बाल्मीकि कुमार, इंद्रजीत तांती,अरविंद कुमार, बबलू कुमार सिंह, रणधीर कुमार, जयचंद प्रसाद, जयजय राम यादव, अर्जुन प्रसाद यादव, ध्रुव लाल शर्मा, डॉ अजय कुमार, रितेश भूषण आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन