ब्रजेश हत्याकांड मामले में पांच नामजद व तीन अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी

. परबत्ता थाना क्षेत्र के छोटी लगार वार्ड संख्या आठ में शुक्रवार की रात पप्पू यादव के पुत्र ब्रजेश कुमार यादव की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पांच नामजद व तीन अज्ञात लोगों के विरुद्ध परबत्ता थाना में केस दर्ज कराया गया
मृतक की मां के आवेदन पर परबत्ता थाना में केस गोगरी. परबत्ता थाना क्षेत्र के छोटी लगार वार्ड संख्या आठ में शुक्रवार की रात पप्पू यादव के पुत्र ब्रजेश कुमार यादव की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पांच नामजद व तीन अज्ञात लोगों के विरुद्ध परबत्ता थाना में केस दर्ज कराया गया. आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए गोगरी एसडीपीओ साक्षी कुमारी के नेतृत्व में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. मृतक के माता करुना देवी ने परबत्ता थाना में आवेदन देकर कहा कि थाना क्षेत्र के छोटी लगार वार्ड संख्या 8 निवासी कृष्ण कुमार यादव के पुत्र रितिक कुमार, प्रिंस कुमार, कृष्ण कुमार की पत्नी पूसा देवी, प्रिंस कुमार की पत्नी मारुती कुमारी, दाहो यादव के पुत्र कृष्णा कुमार यादव उर्फ केके यादव सहित अन्य तीन अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर उसके पुत्र ब्रजेश की हत्या कर दी. उन्होंने कहा कि उसके पुत्र मृतक ब्रजेश कुमार के साथ कुछ दिन पहले नामजद कृष्णा कुमार यादव और प्रिंस कुमार से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. उसने उस वक्त परिवार के सभी लोगों को जान से मारने की धमकी दिया था. पीड़िता करुना देवी ने कहा कि उक्त सभी बदमाशों ने मिलकर पुत्र ब्रजेश की गोली मारकर हत्या कर दी. उन्होंने कहा कि उसका पुत्र रात्रि में 8:45 बजे घर के बाहर में मोबाइल से बात कर रहा था. वह भी उसके पास खड़ी थी. जिसके बाद अचानक एक लाल रंग का आपाची मोटरसाईकिल से रितिक कुमार, तीन अज्ञात के साथ आया और ब्रजेश पर गोली चला दिया. ब्रजेश के बाएं बांह में गोली लगी. गोली लगने के बाद ब्रजेश मौके से भागने लगा. इसी दौरान रितिक की मां पूसा देवी, रितिक की भाभी मारुती कुमारी ने रितिक को आदेश दिया की देखते क्या हो गोली मारो. अन्यथा बच जायेगा. जिसके बाद रितिक ने पुनः दो गोली मारा. जिससे ब्रजेश की मौके पर मौत हो गयी. हालांकि एसडीपीओ साक्षी कुमारी ने घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर विभिन्न स्थानों पर दल बल के साथ छापेमारी शुरू कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




