सिद्धि विनायक नामक फर्जी नर्सिंग होम के संचालक पर प्राथमिकी दर्ज
महेशखूंट थाना में लिखित आवेदन देकर एसडीओ के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज कराया गया है
गोगरी. प्रखंड क्षेत्र के महेशखूंट स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप में अवैध रूप से संचालित सिद्धि विनायक नामक निजी नर्सिंग होम के संचालक के विरुद्ध पीएचसी प्रभारी डॉ चंद्रप्रकाश ने थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है. मालूम हो की फर्जी नर्सिंग होम और अस्पतालों पर सील करने में बाद शुक्रवार को गोगरी एसडीओ संजय कुमार के निर्देश पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी महेशखूंट थाना में लिखित आवेदन देकर संचालक राजेश कुमार पर प्राथमिकी दर्ज कराया है. अनुमंडलीय अस्पताल गोगरी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने महेशखूंट थाना में लिखित आवेदन देकर बताया की सिद्धि विनायक नामक निजी नर्सिंग होम के संचालक राजेश कुमार के द्वारा बिना रजिस्ट्रेशन और बिना डॉक्टर के ही फर्जी निजी नर्सिंग होम चलाया जा रहा था. जिसपर छापेमारी कर गुरुवार को सील किया गया और शुक्रवार को महेशखूंट थाना में लिखित आवेदन देकर एसडीओ के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज कराया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर सिंह
राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










